संघ जीवन के दो प्रेरक अध्याय पूर्ण, गोपाल जी विश्वकर्मा एवं महेंद्र जी केकरे के निधन से नलखेड़ा और इंदौर में शोक

🚩 संघ के दो समर्पित स्तंभों का अवसान, गोपाल जी विश्वकर्मा और महेंद्र जी केकरे को भावभीनी श्रद्धांजलि 🚩
जनमत जागरण @ नलखेड़ा/इंदौर । आज केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कार से भरे दो युगों का अवसान हुआ है। संघ जीवन को साधना मानकर राष्ट्रकार्य में निरंतर सक्रिय रहने वाले
नलखेड़ा के श्री गोपाल जी विश्वकर्मा ने संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पूर्व जिला कार्यवाह, पूर्व जिला संघचालक एवं वर्तमान में जिला प्रौढ़ कार्य प्रमुख के रूप में संगठन को अपनी सक्रिय सेवाएँ दीं। उनका सरल, आत्मीय और समर्पित व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
गोपाल जी विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में नलखेड़ा सहित आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, समाजजन, शुभचिंतक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं उसके अनुसांगिक संगठनों के अनेक दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में गोपाल जी के सरल, अनुशासित एवं संघनिष्ठ जीवन को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन और समाज कार्य के लिए समर्पित भाव से जिया। उनकी कर्मनिष्ठा, आत्मीयता और सेवा भावना सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

महेंद्र जी केकरे को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
इंदौर के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री महेंद्र जी केकरे 82 वर्ष की आयु तक संघ जीवन में निरंतर सक्रिय रहे। बाल्यकाल से स्वयंसेवक रहे महेंद्र जी आपातकाल के दौरान 18 माह जेल में भी रहे। पूर्व जिला माननीय संघचालक के रूप में उन्होंने संगठन और समाज जीवन में उल्लेखनीय योगदान दिया। जीवन के अंतिम क्षणों में भी देहदान का संकल्प लेकर उन्होंने समाज सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
दोनों ही कार्यकर्ताओं का जीवन राष्ट्रभाव, संगठन निष्ठा और सेवा साधना का जीवंत उदाहरण था। उनके निधन से संघ परिवार ने अपने दो अनुभवी एवं प्रेरणादायी स्तंभ खो दिए हैं।
महेंद्र जी केकरे को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, समाजजन एवं विभिन्न दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभाग माननीय संघचालक डॉ. मुकेश मोढ, प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे एवं सह कार्यवाह श्रीनाथ गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवारों और समस्त संघ परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
विनम्र श्रद्धांजलि…
जनमत जागरण परिवार की ओर से राष्ट्रकार्य, संगठन निष्ठा और समाजसेवा को समर्पित आदरणीय श्री गोपाल जी विश्वकर्मा (नलखेड़ा) एवं आदरणीय श्री महेंद्र जी केकरे (इंदौर) को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दोनों वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने अपना संपूर्ण जीवन संघ विचार, राष्ट्रसेवा एवं समाज जागरण के कार्यों में समर्पित किया। उनका सरल व्यक्तित्व, अनुशासित जीवन और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त संघ परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।ॐ शांति शांति शांति 💐
विनम्र श्रद्धांजलि…
ॐ शांति शांति शांति 💐



