किसानों को व्यापारी 1 क्विंटल पर तीन सौ ग्राम कम का भुगतान कर रहे, विधायक ने कहा – किसानो के साथ मोनोपॉली नही चलने देंगे, जरूरत पड़ी तो बाहर से लाएंगे व्यापारी

◾किसानों ने शिकायत की, व्यापारी 1 क्विंटल पर 300 ग्राम कम का भुगतान कर रहे तो विधायक बापू पहुँच गए कृषि मंडी ◾विधायक बापू ने किया कृषि मंडी का औचक निरीक्षण, किसानों की सुनी, अव्यवस्थाओ पर अधिकारीयो को लगाई फटकार

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की ऑन द स्पॉट लाइव रिपोर्ट :: असमय वृष्टि से किसानों को सोयाबीन की फसल का नुकसान हुआ है ऐसे में जो किसान अपनी फसल इकठ्ठा कर चुके है वे कृषि उपज मंडी में फसल बेचने के लिए आ रहे है। फसल पकने के बाद प्रकृति की मार झेल चुके किसानों को अब खरीददारों के द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। किसानों की शिकायत पर क्षेत्रिय विधायक भेरूसिंह परिहार बापू ने शनिवार को सुसनेर की कृषि उपज मंडी को औचक निरीक्षण कर व्यापारियों व मंडी प्रबंधन को सख्त हिदायत दी है। जिसमे बताया कि किसानों की शिकायत आई है कि किसानों की फसल को 1 क्विंटल पर 300 ग्राम काट कर भुगतान किया जा रहा है। वही उनको फसल का उचित दाम भी नही दिया जा रहा है। विधायक बापू ने सभी व्यापारियों को हिदायत देते हुए सही तोल के अनुसार फसल का भुगतान करने की बात कही। वही मंडी परिसर, भोजनालय, कार्यालय व अन्य जगहों का निरीक्षण कर पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने, खरीदी के दौरान व्यवस्था बनाने करने सहित मंडी की व्यवस्था सुधारने के निर्देश मंडी अधिकारी- कर्मचारियों को दिए। साथ ही कुछ दिनों के बाद दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार का जायजा लेने की चेतावनी भी दी। इस दौरान विधायक बापू ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना व समस्याओं को हल करवाने का भरोसा दिया। वही मंडी प्रबंधन के अधिकारियों को अव्यवस्था को लेकर फटकार भी लगाई।

⏩ व्यापारियों ने खरीदी बंद की तो किसानो ने किया नेशनल हाईवे जाम :: विधायक के जाने के बाद सभी व्यापारियों ने आपस मे एकमत होकर खरीदी बंद कर दी। दूर दराज से फसल लेकर आए किसानों से काफी समय तक खरीदी नही होने पर किसानो ने नाराज होकर मंडी गेट के बाहर नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि फसल का उचित दाम नही मिल रहा है। व्यापारियों द्वारा समय रहते खरीदी नही की जा रही है। इस दौरान करीब एक घँटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचे विधायक की समझाइश के बाद किसानों ने जाम खोला। विधायक ने व्यापारियों को सख्त लहजे में बताया कि फसल सही तोल के अनुसार उचित दाम पर खरीदी जाए। उसके बाद व्यापारियों ने भी खरीदी शुरू कर दी। इस दरमियान सूचना मिलते ही तहसीलदार विजय सेनानी, थाना प्रभारी केसर राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रही।
वर्जन – ⏩ फसल ख़रीदी में नही चलने देंगे कोई भी मोनोपॉली – किसानों की आये दिन शिकायत आ रही थी कि व्यापारी 1 क्विंटल पर फसल पर 300 ग्राम काट रहे है। जबकि मंडी में तोल काटा है। फिर ऐसा क्यों हो रहा है। किसान पहले ही अतिवृष्टि से परेशान है एक तो किसान भाव से मर रहा है। उल्टा व्यापारी तोल में गड़बड़ कर रहे है। ऐसा सुसनेर में ही हो रहा है जो नियम में नही है वह होने नही देंगे। सही फसल का उचित दाम मिलना चाहिए। किसानो के विरुद्ध कोई मोनोपॉली नही चलेंगी। अगर ऐसा है तो मंडी बंद कर बाहर से व्यापारी लाएंगे। मैं स्वयं भी व्यापारी हुं – भेरूसिंह परिहार बापू विधायक सुसनेर



