अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत यूपी की 7500 छात्राएं बनेगी एक दिन की जिला कलेक्टर – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। आज ही के दिन डॉ॰ द्वारकानाथ शांताराम कोटनिस का जन्म 10 अक्टूबर, 1910 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था । उन्हे चीन में दिहुआ के नाम से जाना जाता है. वे उन पांच भारतीय डॉक्टरों में से एक थे जिन्हें दूसरे चीन-जापान युद्ध के दौरान चीन में चिकित्सा सहायता देने के लिए भेजा गया था. वे अपने समर्पण और दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं और उन्हें चीन-भारत मित्रता और सहयोग का प्रतीक माना जाता है और हर साल चीन में शहीदों को याद करने के लिए किंगमिंग फ़ेस्टिवल का आयोजन होता है. इस महोत्सव में डॉ॰ कोटनिस को भी श्रद्धांजलि दी जाती है। आज ही निष्काम कर्म योग की प्रतिमूर्ति रहे है,उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं किया बल्कि उन्होंने सब कुछ देश के लिए ही निछावर किया है ऐसे भारत मां के लाल रतन जी टाटा पंचतत्व विलीन हो गए है और पूज्य महाराज जी ने अष्टमी के पुण्य पर्व पर मां भगवती से प्रार्थना की स्वर्गीय रतन जी टाटा जैसे अनेक रत्न पुनः पुण्य भूमि में जन्म ले ।

🚩स्वामीजी ने कहां कि आज अष्टमी है और अष्टमी पर महागौरी एवं कन्याओं के पूजन का दिन है और आज उत्तरप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तरप्रदेश की 7500 कन्याओं को एक दिन के लिए कलेक्टर बनाएंगे और उनके माध्यम से जो निर्णय लिया जाएगा उस निर्णय को राज्य सरकार लागू करेगी । मां करणी माता जी की त्रि -दिवसीय प्रकटीकरण कथा के तृतीय दिवस पर अभयारण्य में सभी श्रद्धालुओं ने मां करणी जी का प्रकट उत्सव मनाया। ।

185 वे दिवस पर चुनरी यात्रा  मध्यप्रदेश से ::   एक वर्षीय गोकृपा कथा के 185 वें दिवस पर  मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की नलखेड़ा से कैलाश चंद टेलर श्रीमती रूक्मणी, मोहन सिंह श्रीमति भंवर कुंवर राजपूत एवं लखन कुमार शर्मा एवं उज्जैन जिले की माकडॉन के डॉक्टर नारायण सिंह परिहार,एवं सोनपाल सिंह सरपंच डाबला राजपूत ने अपने परिवार के साथ   देश,, राज्य ग्राम, नगर के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!