अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

देशभर के विषय विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन गो अभयारण्य में गो नवरात्रि महामहोत्सव 2से 10 नव. तक विभिन्न गो संस्कृति सम्मेलन का होगा आयोजन – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। अपने धर्म ग्रंथो में गोमाता के घी के संदर्भ में लिखा है कि गोमाता का घी मिल बांट कर खाना चाहिए। यदि हमारे पास थोड़ा घी है और उसको पूरे गांव को खिलाना है तो इसका सबसे सुंदर तरीका यज्ञ है। जैसे ही हम गोमाता के घी की यज्ञ में आहुति देते है, वह आहुति वायु मंडल में जाकर शुद्धता फैलाती है। यह शुद्ध वायु श्वास के माध्यम से सभी के शरीर में पोषित करती है। यह सबसे सुंदर वितरण प्रणाली कहलाती है। गोमाता का 1 तोला घी साली चावल के साथ मिलाकर अग्नि में डाला जाए तो वह 1 टन प्राण वायु को शुद्ध करता है। वैज्ञानिक रूप से भी यह सिद्ध हो चुका है उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 202 वे दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज ने कही।

🚩 मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एशिया के प्रथम गो अभयारण में विंग 09 अप्रेल 2024 से चल रहीं एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव में 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना यात्रा के प्रणेता एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के राष्ट्रीय संयोजक गोपालानंद जी सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से चल रहीं एक वर्षीय गो कृपा कथा के बारे में जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योतिर्मठ पूज्य अविमुक्तेश्वरा जी महराज ने बताया कि गोमाता की महिमा अपरंपार है जो 09 दिन,15 दिन ,एक माह में पूरी नहीं हो सकती । उस गोमाता की स्वामी गोपालानंद जी महाराज लगातार एक वर्ष की कथा कर रहें है जिसका आज 202 वां दिवस चल रहा है ।

समिति के सन्त एवं पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों को देते आमंत्रण

गो नवरात्रि महामहोत्सव कार्यक्रम :: आगामी 02 अप्रेल,से 10अप्रेल2024 तक गो नवरात्रि महोत्सव चल रहा है जिसमें देशभर से सैंकड़ों सन्त एवं हजारों गोभक्त एवं गो प्रेमी सज्जन 09 दिनों तक केवल दुग्धाहार से सुरभि मंत्र का जाप एवं गो पुष्टि यज्ञ के साथ,गो संस्कृति सम्मेलन के तहत पंचगव्य,आयुर्वेदिक सम्मेलन,गोभक्त-गो रक्षक सम्मेलन, मध्यप्रदेश गो शाला सम्मेलन, सन्त सम्मेलन, विप्र सम्मेलन, किसान सम्मेलन,श्रेष्ठिजन सम्मेलन एवं गोपाष्टमी पर गो पूजन एवं ग्वाल पूजन का आयोजन होगा जिसमें देश भर के विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा । गो नवरात्रि महामहोत्सव के लिए गो अभयारण्य के सन्त एवं सुसनेर नगर सहित आगर जिले के गो प्रेमी सज्जन मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सहित मध्यप्रदेध सभी मंत्री मंडल के सदस्यों सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रमुख पदाधिकारियों को आमंत्रण दे रहें है ।

202 वे दिवस पर चुनरी यात्रा  राजस्थान से ::  एक वर्षीय गोकृपा कथा के 202 वें दिवस पर चुनरी राजस्थान के झालावाड़ जिले की रायपुर तहसील देवनारायण गोशाला की ओर से समिति के सभी पदाधिकारियों ने अपने परिवार के साथ अपने नगर,राज्य एवं देश के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!