अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में भी गोमाता को राज्यमाता के पद पर स्थापित करें मोहन यादव सरकार – श्री महंत डॉ रामेश्वर दास जी महाराज उज्जैन

जनमत जागरण @ सुसनेर। केशव नन्दी बाबा की सगाई समारोह में पधारे संतो का आभार प्रकट करते हुए बताया कि हमारी ऋषि परंपरा हमेशा से गोमाता की रक्षक रही है और अनेक ऋषि संतो ने तो गोमाता की रक्षार्थ अपने प्राणों की आहुति दी है और भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में धर्म स्वरूपा केशव नन्दी बाबा के सगाई समारोह का कार्यक्रम का यह उत्सव एक अनूठा आयोजन है और यह आयोजन सनातन समाज के लिए एक शुभ संकेत है क्योंकि धर्म स्वरूप नन्दी बाबा भगवान शंकर को सबसे प्रिय है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आपने भारत के अनेक मंदिरों में देखने को मिला होगा की भारत के हर शिव मंदिर में शिव पंचायत के पांचों देवता नहीं होंगे लेकिन भगवान शंकर के सामने उनका प्रिय नंदी बाबा अवश्य बिराज रहें होंगे और मालवा की पुण्य भूमि में यह महोत्सव गायमाता को राष्ट्रमाता के पदस्थापन के लिए एक नींव का कार्य करेगा । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 212 वे दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज ने कही ।

संतों ने कहा हमें गोलोक का हो रहा है अनुभव :: विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में आयोजित संत सम्मेलन में संत परमहंस पूज्य प्रज्ञानंद जी महाराज पुरी वालेसंत श्री मुनि शरण दास जी महाराज,: श्री महंत डॉ रामेश्वर दास जी महाराज उज्जैन,: श्री महंत महेश दास जी महाराज ओंकारेश्वर, महंत श्री ज्ञानदास जी महाराज दादू आश्रम उज्जैन, संत श्री राम जी राम महाराज प्रतापगढ़, संत श्री लक्ष्यानन्द महाराज नीमच आदि संतो ने हर्ष जताया कि गो अभयारण्य में गोमाताओं की जो मातृत्त्वभाव से जो सेवा हो रही है उसको देखकर कहा कि आज हमें गोलोक का अनुभव हो रहा है । साथ ही सभी संतो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गोमाता को राष्ट्रमाता के पद पर स्थापित करें भारत सरकार साथ ही मध्यप्रदेश के गोसेवक मुख्यमंत्री से मांग कि की आप भगवान कृष्ण के कुल यदुवंश से आते हों इसलिए आप महाराष्ट्र की भांति मध्यप्रदेश में भी गोमाता को राज्यमाता के पद पर स्थापित करें।

⏩ एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव के 212 दिवस पर विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गोबर पीठ पर विराजित आराधना मैया के युवा वत्स केशव नन्दी बाबा की सुरभि, नंदिनी ,कालिंदी ,और रुक्मणी के साथ सेंकड़ों संतों के सानिध्य में वेदपाठी विद्वानो द्वारा मंत्रोचार के साथ सगाई समारोह संपन्न हुआ ।

इन पूज्य संतों का मिला आशीर्वचन :: गो नवरात्रि के पंचम  दिवस पर आयोजित सन्त सम्मेलन में परमहंस पूज्य प्रज्ञानानंद जी महाराज, स्वामी महेशानंद जी महाराजजी पुरी,ओम प्रकाश जी दण्डी स्वामी जी वाना आश्रम,पूज्य योगेश दास जी सुरभि शक्तिपीठ गांधीनगर गुजरात , पूज्य उद्धव दास जी महाराज सीहोर,पूज्य आकर्षण दास जी महाराज ,सहित अनेक पूज्य संतो का सानिध्य मिला । उज्जैन मंडल एवं ओंकारेश्वर मंडल के पूज्य संत महंत श्री डॉक्टर रामेश्वर दास महाराज अध्यक्ष,महंत श्री मुनी शरण दास जी महाराज रामानंद आश्रम,महंत श्री सेवागिरी जी महाराज अखाड़ा,महंत श्री राजेश्वर गिरी जी महाराज, महंत श्री महेंद्र सिंह ऋषि पुरी जी,महंत श्री विद्या भारती जी ,महंत श्री दिग्विजय दास जी महाराज बड़ा मंदिर,महंत श्री विशाल दास जी महाराज, महंत श्री ज्ञान दास जी महाराज जी ,महंत श्री रामेश्वरानंद जी महाराज.महंत श्री रामसेवक दास जीएवं ओंकारेश्वर  मंडल के पूज्य संत, मंहत साध्वी सुधर्मानन्द सरस्वती,साध्वी मंगला देवी सरस्वती,साध्वी मिरा पुरी,साध्वी शांती गिरी,साध्वी गितागिरी,साध्वी सावित्री पुरी,साध्वी सागर सरस्वती,साधवी रामा बाई सरस्वती,मंहत श्री संभू तीर्था नन्द तीर्थ महाराज 

नवनिर्मित पथमेड़ा गहन चिकित्सा इकाई का गवार्पण परमाराध्य परमधर्माधीष उत्तरामनाय ज्योतिष पीठाधीश्वर बद्रिकाश्रम हिमालय जगद्घुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज महाराज 07 नवम्बर को गो अभयारण्य प्रातः 07 बजे विश्व के प्रथम गो अभयारण्य पधारेंगे

212 वे दिवस पर चुनरीयात्रा अमेरिका एवं  से ::   एक वर्षीय गोकृपा कथा के 212 वें दिवस पर चुनरी यात्रा अमेरिका के केलीफोर्निया  के सोनल आनन्द माहेश्वरी परिवार जो सुसनेर निवासी श्री गोविन्द किरण बांगड़ के बेटी एवं दामाद है उन्होंने सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  56 भोग एवं चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!