आगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

◾नाबालिग का सफल रेस्क्यू: नलखेड़ा पुलिस ने इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, परिवार को लौटाई मासूम की खुशियां !

नलखेड़ा पुलिस के इस प्रयास ने एक परिवार को अपनी खोई हुई बेटी से मिलवाया और एक इनामी अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया

जनमत जागरण @ नलखेड़ा/आगर मालवा :: जिले की नलखेड़ा पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राजस्थान के भवानीमंडी शहर से अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया। इस कार्यवाही में पुलिस ने उस आरोपी को दबोचा, जिस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। नलखेड़ा पुलिस के इस प्रयास ने एक परिवार को अपनी खोई हुई बेटी से मिलवाया और एक इनामी अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया, जिससे समाज में पुलिस की कार्यक्षमता पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

कैसे हुआ ऑपरेशन.. ? आगर मालवा के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अपहृत नाबालिगों की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुसनेर देवनारायण यादव और थाना प्रभारी नलखेड़ा श्रीमती शशि उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने इस मामले में कार्यवाही की।

घटना का संक्षिप्त विवरण : थाना नलखेड़ा में फरियादी ने आकर रिपोर्ट दी कि वह ग्राम धन्देडा का निवासी है। उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी, जो अपनी मां के साथ कमरे में सो रही थी, 4 नवंबर 2024 की रात को 12:00 से 5:00 बजे के बीच गायब हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नलखेड़ा में अप.क्र. 303/24 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। थाना नलखेड़ा में फरियादी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने संदेह जताया कि तुलसीराम (पिता लक्ष्मीनारायण, निवासी खेड़ा, सोयत) ने उसकी बेटी का अपहरण किया है। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी और नाबालिग की तलाश में विभिन्न संभावित ठिकानों पर छानबीन की। विदिशा, कटनी, कोटा, झालावाड़, रामगंजमंडी और भवानीमंडी जैसे स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई।

मुखबिर की सूचना से मिली सफलता : तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भवानीमंडी, राजस्थान में दबिश देकर नाबालिग और आरोपी को पुलिस ने ढूंढ निकाला। नाबालिग को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया, जबकि आरोपी तुलसीराम को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया

टीम की सराहनीय भूमिका : इस ऑपरेशन में उपनिरीक्षक नानूराम बघेल, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक सुब्रतो शर्मा, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक मुकेश दांगी, आरक्षक मेहरबान सिंह दांगी, और ग्राम रक्षा समिति के सदस्य राहुल माणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्यवाही के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

⏩ आपको बता दें कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  उमेश जोगा व पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा महिलाओ व बच्चों के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये है । जिसको दृष्टिगत रखते हुए आगर-मालवा पुलिस प्रशासन जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!