जिस प्रकार तीक्ष्ण जहर खाने के बाद मृत्यु निश्चित है, ठीक उसी प्रकार निष्काम भाव से गोसेवा करने के बाद कन्हैया का मिलना तय है- स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। स्वस्तिवाचन यानि शुभ वचन यह देवताओं के मुख से विधि पूर्वक व्याकरण के अनुसार जो शुभ वचन निकलते है, उसके माध्यम से जगत, परिवार और अपने लिए शुभ की कामना की जाती है। स्वस्ति वाचन से हृदय ओर मन मिल जाता है। स्वस्ति वाचन में जो मंत्र है वह सारे देवी देवताओं की उपासना एक साथ होती है। उससे बुरे ग्रहों का शमन तुरंत हो जाता है। इस मंत्र से लंबी आयु पाने का शुभाशीष प्राप्त होता है। धर्म ग्रंथ के अनुसार दिन में एक बार भी स्वस्ति वाचन सुनने का अवसर मिल जाए तो मन ओर स्वास्थ्य दोनों अच्छे रहते है।जिस प्रकार तीक्ष्ण जहर खाने के बाद मृत्यु निश्चित है ठीक उसी प्रकार निष्काम भाव से भगवती गोमाता की सेवा करने के बाद कन्हैया का मिलना तय है। चाहे आप चाहे या ना चाहे । आपकी इच्छा नहीं होगी तब भी कृष्ण कन्हैया मिलेंगे ही।स्वामीजी ने आगे बताया कि गोदान एवं गोसेवा करने से आत्मबल बढ़ता है जिससे उदारता अपने आप मुप्त में मिल जाती है और यह तभी संभव है जब शुभ संकल्प के साथ गो सेवा की जाएं क्योंकि शुभ संकल्प के माध्यम से चिंताओं का समन होता है और मन में सदविचार आते है और सदविचार आने से ही भगवान का संग मिलता है।उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 217 वे दिवस पर स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती ने स्वस्ति वाचन का मतलब बताते हुए कही।
⏩ गो कृपा कथा के 218 वें दिवस कार्तिक शुक्ला देव उठनी एकादशी मंगलवार 12 नवम्बर 2024 को दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक पांच तुलसी माताओं का विवाह पांच सालिग्राम भगवान के साथ एवं आराधना गइया मैया के गोवत्स केशव नन्दी बाबा का सुरभि, नंदिनी ,कालिंदी और रुक्मणी तरुण बछडियों के साथ देवउठनी एकादशी के पुण्य अवसर पर विवाह होगा । 02 नवम्बर से 10 नवम्बर तक गो अभयारण्य में आयोजित गो नवरात्रि महामहोत्सव में सेवादान देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर उन्हें गोमाता की छवि देकर पूज्य स्वामी गोपालानंद जी महाराज ने आशीर्वाद दिया ।

⏩ 217वें दिवस पर राहुल राठौर। एवं धीरज गुप्ता सुनेल अतिथि उपस्थित रहें । आगामी कार्तिक शुक्ला चतुर्दशी 14 नवम्बर,गुरुवार को सायंकाल 05 बजे से विश्व के प्रथम गो अभयारण्य की गो संकीर्तन के साथ परिक्रमा रहेगी जिसमें राजगढ़ लोकसभा के क्षैत्र के सांसद रोडमल जी नागर भी गो अभ्यारण्य की 16.5 KM की पदयात्रा के माध्यम से होने वाली परिक्रमा में भाग लेंगे ।

⏩ 217 वे दिवस पर चुनरीयात्रा मध्यप्रदेश के आगर जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 217 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सोयत कला महिला मंडल की और से श्रीमति सुमित्रा शर्मा व उनकी महिला मंडल की टीम एवं सोयत कला के साधना होटल के मालिक विनोद जी भावसर के परिवार की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



