आगर मालवाआस्थादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

सोयतकलां में आध्यात्मिक ज्योति: महामण्डलेश्वर भागवतानन्द गिरि जी का भव्य आत्मीय स्वागत

जनमत जागरण @ सोयतकलां

धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व से समृद्ध ऐतिहासिक नगरी सोयतकलां में रविवार को १००८ महामण्डलेश्वर भागवतानन्द गिरि जी महाराज का नगर में प्रथम आगमन पर भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। पीठाधीश्वर श्री श्याम बालाजी धाम, उज्जैन के परम पूज्य भागवतानन्द गिरि जी महाराज, जिन्हें श्रद्धालु भगवान जी बापू के नाम से भी जानते हैं, का नगरवासियों ने आत्मीयता और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया। महामण्डलेश्वर बनने के पश्चात पहली बार नगर आगमन पर नगर के धर्मप्रेमी जनों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह में विश्वकर्मा महापंचायत संगठन के पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महामण्डलेश्वर बनने के बाद प्रथम नगर आगमन नगर के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

आपको बता दें कि भागवतानन्द गिरि जी महाराज आगामी 2 से 10 दिसम्बर 2024 तक झालरापाटन के द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण में श्री राम कथा का वाचन करेंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:30 से सायं 4:00 बजे तक निर्धारित है। इस अवसर पर महाराज श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि कथा के माध्यम से समाज में प्रेम, समर्पण और धर्म का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन का संदेश: महाराज श्री के आगमन पर नगरवासियों ने उनके प्रति आस्था और सम्मान प्रकट करते हुए श्री राम कथा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया। कथा में आने वाले श्रद्धालु राम चरित्र के आध्यात्मिक और नैतिक संदेश का रसास्वादन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!