“मां-बाप की पुकार: दिमागी संतुलन खोने के बाद लापता दिलीप कुशवाह की तलाश में जुटा परिवार, मददगार को मिलेगा 5000 रुपये इनाम”

जनमत जागरण @ सोयतकलां । आगर मालवा जिले के सोयत कलां निवासी दिलीप कुशवाह (पिता: माधव लाल कुशवाह), जिनका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है, पिछले कुछ दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, दिलीप जयपुर से अचानक लापता हो गए हैं और उनके मिलने की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। उनका परिवार गहरे सदमे में है और दिलीप को ढूंढने के लिए जनसहयोग की अपील कर रहा है।
परिजनों का कहना है कि दिलीप का मानसिक संतुलन पहले से ठीक नहीं था, जिसकी वजह से वह अनजाने में कहीं निकल गए। उनके लापता होने से पूरा परिवार व्याकुल है।
⏩ दिलीप के बारे में विवरण:नाम: दिलीप कुशवाह पिता का नाम: माधव लाल कुशवाह ◾निवास: सोयत कलां, तहसील सुसनेर, जिला आगर मालवा, मध्य प्रदेश

👉 कृपया इन नम्बरों पर संपर्क करें: ◾9406645439 ◾7694819907◾9575439857
⏩ मददगार को मिलेगा इनाम: दिलीप को उनके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने वाले व्यक्ति को परिजनों की ओर से 5000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।

◾आपकी मदद से एक परिवार को उसका बेटा वापस मिल सकता है।दिलीप की तस्वीर और अन्य जानकारी सोशल मीडिया व समाचार माध्यमों पर साझा की जा रही है। अगर किसी को उनकी जानकारी मिले, तो तुरंत बताए गए नंबरों पर संपर्क करें। परिवार का कहना है, “आपकी छोटी-सी मदद हमारे लिए जीवनभर की खुशी होगी। कृपया हमारी सहायता करें।”



