अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

गो कृपा: “जीवन का अदृश्य कवच और मानवता का सार” : गोसेवा से जीवन सफल: स्वामी गोपालानंद की प्रेरक कथा

जनमत जागरण @ सुसनेर :: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा घोषित “गोवंश रक्षा वर्ष” के तहत चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 243वें दिवस पर विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में कथा के माध्यम से स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने गोसेवा और मानव जीवन की सफलता के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला।

गो कृपा: नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति और मानव जीवन की सफलता का रहस्य :: स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने अपनी आज की कथा में बताया कि जिन पर गोमाता की कृपा नहीं होती, उनके जीवन में नजर लगना स्वाभाविक है। यह नजर केवल बच्चों और बड़ों पर ही नहीं, बल्कि मृत और निर्जीव वस्तुओं पर भी पड़ सकती है। इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा है, जो जीवन में दुःख, कष्ट, और परेशानियों को जन्म देती है। स्वामीजी ने कहा, “जो व्यक्ति गोसेवा में लग जाता है, उसका मानव जीवन सफल हो जाता है। चौदह भुवनों को अपने भीतर धारण करने वाली भगवती गोमाता अपने शरण में आए जीव के मानव जन्म को सार्थक बना देती हैं।” उन्होंने यह भी समझाया कि जीवन का असली अर्थ दूसरों के लिए जीने में है।

⏩ स्वामीजी ने स्पष्ट किया, “अपने लिए तो श्वान और अन्य पशु भी जीते हैं। लेकिन जिन्होंने अपने जीवन को दूसरों की भलाई में समर्पित कर दिया, वही सच्चे अर्थों में जीवन जी रहे हैं। जो दूसरों के काम नहीं आता, उसका जीवन केवल एक शून्य के समान है। मानव जीवन तभी सफल होता है, जब हम इसे दूसरों के लिए समर्पित करें।”

यह प्रेरणा पूर्ण विचार न केवल गोसेवा के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि यह जीवन की वास्तविक दिशा को भी उजागर करता है।

⏩ कार्यक्रम में Nature Based Solutions Equilibrium Company के प्रमुख निलेश सचदेवा ने आश्वासन दिया कि उनकी कंपनी जल्द ही क्षेत्र के किसानों के लिए कार्बन क्रेडिट परियोजनाओं को गति प्रदान करेगी।

243 वे दिवस पर चुनरीयात्रा  राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की ओर से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 243 वें दिवस पर चुनरी यात्रा  राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की शाहपुरा तहसील के कादेड़ा लक्ष्मेन्द्र सिंह  - श्रीमती। नन्द कंवर बाई नेराघवेन्द्र सिंह जी के जन्मदिन पर एवं मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के आगर नगर के  माहेश्वरी समाज के बंधुओं व सुसनेर तहसील के धतुरिया ग्राम की महिला मण्डल ने अपने परिवार के साथ  सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!