IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
मध्यप्रदेशआगर मालवाआस्थास्पाट लाइट

ग्रीन स्पेस वाटर पार्क : धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को करेगा मजबूत, हनुमान मंदिर के पास बनेगा श्रद्धालुओं के लिए ग्रीन स्पेस वाटर पार्क, भूमिपूजन संपन्न

जनमत जागरण @ नलखेड़ा। श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्रीय सौंदर्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांडवकालीन बल्डावदा हनुमान मंदिर के सामने ग्रीन स्पेस वाटर पार्क का भूमिपूजन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। संत श्री हनुमानदास जी महाराज के करकमलों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ हुआ।

⏩ 27.90 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह वाटर पार्क अमृत 2.0 योजना के तहत निर्मित किया जा रहा है। पार्क न केवल मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक स्थल होगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों के लिए भी एक आकर्षक स्थान बनेगा।

⏩ कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष अंतिम विजय सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप सकलेचा, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक लोढ़ा, जिला उपाध्यक्ष पीरूलाल कलसिया, कालुसिंह , जिला मंत्री मुकेश लोढा ,जिला सहकार्यालय मंत्री मोहन नागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नाथुलाल परमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अल्का जैन, नप उपाध्यक्ष प्रीतेश फाफरिया, मंडल महामंत्री रितेश सोनी, पार्षदगण देवेन्द्र गुप्ता, गोवर्धन वेदिया, विष्णुप्रसाद आटेडिया, विजयसिह भिलाला, वंदना जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधिगण भूरू मेव, राकेश गवली, मनोज गायरी, अंबाराम बैगाना, ईलियास खान के साथ ही गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह ग्रीन स्पेस वाटर पार्क श्रद्धालुओं के लिए न केवल विश्राम और आनंद का स्थल होगा, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *