किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए स्वामीजी ने दिया ये खास मंत्र!◾क्या सरकार सुनेगी? ⏩ जानिए स्वामीजी ने क्या सुझायें किसानों की समृद्धि के तीन सटीक उपाय

◾ गोवंश से बदल जाएगी किसानी: स्वामीजी का प्रेरक संदेश◾जिस किसान के घर में बैल हो उसी को सब्सिडी दे सरकार – स्वामी गोपालानंद सरस्वती
जनमत जागरण @ सुसनेर। सोमवार को गो अभ्यारण सैलरी में मध्यप्रदेश में “गोवंश रक्षा वर्ष” के तहत सुसनेर में आयोजित वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव के 258वें दिन स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने स्वामीजी ने किसान दिवस पर संदेश दिया कि किसान की खुशहाली से ही देश की समृद्धि संभव है। जब किसान प्रसन्न होकर अन्न, फल, और सब्जियां उगाएगा, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ेगा। स्वामीजी ने कहा कि किसान तभी खुश रहेगा, जब उसके घर गोवंश और बैल होंगे, जो न केवल उसकी खेती को प्राकृतिक बनाएंगे बल्कि उसके जीवन में धर्म और संतोष का संचार करेंगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों को वही सब्सिडी दी जाए, जिनके पास गोवंश हो, जिससे केमिकल खाद पर रोक लगे, अपराध में कमी आए, और पवित्र अन्न का उत्पादन हो। इसके साथ, स्वामीजी ने सेवा और संघर्ष का महत्व बताया, कि जहां संघर्ष नहीं, वहां सेवा अधूरी है। संघर्ष पुराने पापों को मिटाता और नए पुण्यों का उदय करता है। निष्काम सेवा के माध्यम से ही व्यक्ति परमात्मा तक पहुंच सकता है।

⏩ "महापुरुष-स्मरण" - मध्यप्रदेश में “गोवंश रक्षा वर्ष” के तहत सुसनेर में आयोजित वेदलक्षणा गो आराधना महोत्सव के 258वें दिन स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने चार महापुरुषों – स्वामी सदानंद, चौधरी चरण सिंह, स्वामी श्रद्धानंद, और अर्जुन लाल सेठी को उनके जन्म/निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी। इन महापुरुषों ने समाज सेवा, किसान उत्थान, स्वतंत्रता संग्राम और दलित अधिकारों के लिए अद्वितीय योगदान दिया। स्वामी जी ने चार महान विभूतियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके सेवा, संघर्ष, और त्याग के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने का प्रयास करता है। साथ ही, यह भारतीय संस्कृति, किसान हितों, और समाज कल्याण में उनके योगदान को याद कर प्रेरणा देने का कार्य करता है।
◾स्वामीजी ने बताया कि विश्व के इस प्रथम गो अभयारण्य में श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा एवं दृष्टि दैवी फाउंडेशन ग्वाल प्रशिक्षण करवाकर सम्पूर्ण भारत को प्रशिक्षित ग्वाल उपलब्ध करवाएगा ।
⏩ गो कृपा कथा के 259 वें दिवस पर सिंचाई विभाग के SDO गोविन्द पाटीदार,सब इंजीनियर आनन्द वर्मा एवं समय पालक कैलाश राठौर व भोपाल से मोहन लाल सक्सेना, राजेन्द्र सक्सेना अतिथि उपस्थित रहें ।

⏩ 259 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के अलीराजपुर से : एक वर्षीय गोकृपा कथा के 259 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के अलीराजपुर गायत्री गोपाल गोशाला जोबट से राजेन्द्र टबली, श्रीराम गोशाला अलीराजपुर से सुनील राठौर ,दिनेश सस्तीया एवं भूपेंद्र माली व राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र से कुंडीखेड़ा ग्राम की महिला मंडल ने अपने परिवार की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



