अटलजी जैसा नेतृत्व आज होता तो गौहत्या पर लगती रोक, गोपाष्टमी बनती राष्ट्रीय पर्व, गोमाता को मिलती वैश्विक पहचान- स्वामीजी का तंज

जनमत जागरण @ सुसनेर:: सुसनेर में जनपद पंचायत के समीप स्थित श्री कामधेनु गो अभयारण्य में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 261वें दिवस पर तुलसी पूजन दिवस और तीन महापुरुषों—महामना मदन मोहन मालवीय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और गोभक्त संतों—को श्रद्धांजलि दी गई। स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने इन महापुरुषों की विशेषताओं और योगदानों पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से, अटल बिहारी वाजपेयी की गोभक्ति और उनके द्वारा राजस्थान के अकाल के दौरान गोमाता के लिए त्वरित निर्णय लेने की सराहना की गई ,उनके जन्मदिवस पर उनको वंदन करते हुए हम भगवान से प्रार्थना करते है कि है प्रभु अटल जी जैसा कोई सामर्थ्यवान प्रधानमंत्री देकर भारत से गौहत्या का कलंक दूर करे और जैसे पूरा विश्व योगदिवस मनाता है,उसी प्रकार पूरा भारत गोपाष्टमी , धेनु दिवस मनाना शुरू कर दे । स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि आज तुलसी पूजन दिवस है आध्यात्मिक, औषधीय और प्रतीकात्मक महत्व के लिए जाना जाने वाला यह पौधा भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण से जुड़े होने के कारण पूजनीय है।
⏩ मातृ सर्व भूतानां....... स्वामीजी ने आज की कथा में बताया कि इस कलियुग में जहां भी हम नजर डालते है,उधर कुसंग ही कुसंग नज़र आती है लेकिन इस वातावरण में भी भगवती गोमाता की संगति हमें मिल रहीं है अर्थात जिन देवताओं ने हम पर कृपा कर हमें हवा के रूप में प्राणवायु,सूर्य के माध्यम से रोशनी एवं विटामिन डी,बादलों के माध्यम से जल आदि व्यवस्था दी हो और जिन्होंने भगवती गोमाता को अपनी मां माना है और हमारे शास्त्रों में तो स्पष्ट उल्लेख है कि मातृ सर्व भूतानां…….यानि गोमाता को सब देवताओं ने अपनी मां के रूप में स्वीकार किया है तो फिर तो हमारा विशेष कर्तव्य बनता है कि हमारा पल पल क्षण क्षण गोमाता की लिए न्योछावर होना चाहिए ,गोमाता के लिए बलिदान हो जाना चाहिए अर्थात जिसके गोमूत्र ,गोबर, गोरज एवं गोपुच्छ की इतनी महिमा है यानि जिसका पृष्ठभाग इतना पवित्र है तो भगवती गोमाता का सम्पूर्ण स्वरूप कितना श्रेष्ठ होगा और इसलिए तो कन्हैया हमेशा गईंया के पीछे पीछे चलते थे ।
अतिथि:: गो कृपा कथा के 261 वें दिवस पर आगर जिला के सामाजिक समरसता सह संयोजक.श्री भंवर सिंह खींची ग्राम कोईडीया.श्री महेश जाट एवं विशाल जाट ,पित्याखेड़ी, जिला मन्दसौर,लोकेंद्र सिंह जी सोनगरा ,किशोर सिंह जी सोनगरा,कारु सिंह जी सोनगरा,भरत जी शर्मा,राजेन्द्र जी व्यास ग्राम बोलिया बुजुर्ग(सुनेल) सुनेल ,उमाशंकर जी शर्मा(व्याख्याता),) शासकीय राजकीय उच्चतर विद्यालय सुदवास (बडौद),आशुतोष जी शर्मा,मणिशंकर जी शर्मा (अधीक्षक),श्रीमती रेखा शर्मा,श्रीमती मंजू जी शर्मा,श्रीमती सरिता जी शर्मा बडौद एवं सुसनेर से डॉक्टर नवीन जी सेठी अपनी अर्द्धांगिनी श्रीमती मालती सेठी आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

⏩ 261 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 261 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की नलखेड़ा तहसील के भैसोदा ग्राम में संचालित श्री रामकृष्ण गोशाला की और से ग्राम पंचायत के सरपंच महेश पाटीदार ,दीपक पाटीदार,महेश पाटीदार, पवन पाटीदार एवं जयनारायण पाटीदार के साथ ग्राम के सेंकड़ों पंच पटेल,युवा शक्ति एवं मातृशक्ति ने अपने परिवार की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



