रावण को शिव पूजा का पूरा फल क्यों नहीं मिला? “शिव कृपा के लिए नंदी पूजा और गो सेवा अनिवार्य: स्वामीजी का महत्त्वपूर्ण संदेश

"पत्थर के नंदी की बजाय वास्तविक नंदी की पूजा करनी चाहिए - स्वामी गोपालानंद सरस्वती
जनमत जागरण @ सुसनेर। रावण महान शिव भक्त था लेकिन शिव जी की पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं कर पाया क्योंकि शिव जी की पूजा से पहले स्नान विधि का उसने प्रमादवश पालन नहीं किया । स्वामीजी ने आगे कहां कि नन्दी स्वयं धर्म का रूप है धर्म पुराण में यह बात लिखी है । हर किसान, हर सनातनी, हर हिन्दू के घर में एक नंदी रहना ही चाहिए और शिव जी की पूजा से पहले नंदी बाबा की पूजा आवश्यक है , मंदिर में पत्थर के नंदी की अपेक्षा वास्तविक नंदी की पूजा करनी चाहिए । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 286 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कही।
⏩ स्वामीजी हमारे धर्म ग्रन्थ कहते है की किसी व्यक्ति को शिव पूजा का पूरा लाभ प्राप्त करना हो तो उसे नंदी पूजा का विधिवत पालन करना चाहिए । पुराणो में स्पस्ट लिखा है की 10 जोमाता की सेवा करो या 1 नंदी की सेवा करो फल बराबर मिलता है,नन्दीबाबा शिव भगवान जी के प्रत्येक मंदिर में विराजमान रहते है इसी बात से हमें नंदी बाबा की महत्वता सिद्ध होती है । साक्षात् नंदी की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है तभी शिव भगवान प्रसन्न होंगे । जीवन में साक्षात् नंदी सेवा नहीं है तो शिव जी की कृपा नहीं हो सकती | नंदी बाबा के गोबर से स्नान करके शिवालय में जाकर पूजा करने से अधिक लाभ मिलता है| लिंग पुराण में इस बात का पूर्ण उल्लेख मिलता है ।
⏩ एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 286 वें दिवस पर अरुण कुमार त्रिवेदी BRC नलखेड़ा,दुर्गा प्रसाद सोनी नलखेड़ा, शंकर लाल विश्वकर्मा झारडा उज्जैन ,नारायण सिंह खेड़ला उज्जैन आदि अतिथि उपस्थित रहें” ।
⏩ पूज्य पथमेड़ा महाराज जी एवं ग्वाल सन्त पूज्य गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद एवं साध्वी आराधना गोपाल सरस्वती दीदी की प्रेरणा से राजस्थान के बाड़मेर जिले की तहसील चौहटन, धनाऊ सेड़वा, मेन हाईवे पर चामुंडा माता मंदिर के पास गौ-चिकित्सालय श्री विश्वकर्मा महादेव गोपाल गौ चिकित्सालय, धनाऊ बनने जा रहा है उसके लिए चार बीघा भूमि गौसेवक छगनलाल पुत्र श्री दुर्गाराम जी बाखासर(बाड़मेर) ने दान की ।
⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला में ग्वाल शक्ति सेना नागौर जिले की जायल तहसील प्रभारी श्याम सुंदर,बड़ी सादड़ी विनायका पंचायत प्रभारी राजकुमार पुष्करणा ,हरियाणा के कैथल संयोजक कुलविंद्र कुमार संयोजक एवं फतेहपुर के रजत शर्मा की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई ।

⏩ 286 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 286 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले गागोरनी से सरपंच महेश राव,घनश्याम बैरागी, गोवर्धन मालाकार, भवानी शंकर कुंभकार सहित ग्राम के पंच पटेलो ने अपने सम्पूर्ण ग्राम की और से एवं आगर मालवा जिले की बडौद तहसील के डाबला खास से रघुनाथ सिंह,तंवर, कालू सिंह,डॉक्टर बहादुर सिंह, करण सिंह,कुंवर श्याम सिंह,नेपाल सिंह,सुरे सिंह, पंडित योगेश शर्मा,कालू सिंह,शंभु एवं चेन सिंह ने अपने ग्राम के युवा एवं मातृशक्ति के साथ सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



