“गौमाता के रक्षक या धोखेबाज? स्वामी गोपालानंद सरस्वती का सनातनियों को सीधा सवाल!”

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सुसनेर ।
एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 305वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने सनातन समाज को सीधी चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने आपको गौभक्त कहते हैं, लेकिन जब गौमाता की रक्षा की बात आती है, तो वे मौन साध लेते हैं। उन्होंने सनातनियों को ललकारते हुए कहा— "तुम्हें किस बात का भय और डर है? तुम्हारे इस नकलीपन के कारण ही मेरे देश की गैया कट रही है!"
स्वामी जी ने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों ने अपने प्राण देकर देश को आजाद कराया, और अब गौमाता की रक्षा के लिए भी वैसा ही बलिदान देने की जरूरत है। उन्होंने गौसेवा को सच्ची सनातनी पहचान बताते हुए कहा कि जो वास्तव में गौमाता की रक्षा के लिए चिंतित है, वही सच्चा गोभक्त कहलाने का अधिकारी है।
🔹गौमाता का गौरव और आज की त्रासदी :स्वामी जी ने गौमाता की महिमा का उल्लेख करते हुए बताया कि "जिस गायमाता ने एक लाख वर्षों तक कठोर तपस्या करके अपने पवित्र गोबर से समस्त जगत के कल्याण की शक्ति प्रदान की, वह आज संकट में है।" उन्होंने इस दुखद स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केवल मुट्ठीभर लोग ही गौसेवा के लिए आगे आ रहे हैं, जबकि पूरे समाज को इस पवित्र कार्य में जुटना चाहिए।
🔹गोकृपा कथा के माध्यम से जनजागरण : स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी ने संकल्प लिया कि गोकृपा कथा के माध्यम से वे जन-जन तक गौभक्ति का संदेश पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि गौमाता सनातन धर्म की आन, बान और शान हैं, और अब गौसेवा से पीछे हटने का समय नहीं है।
🔹स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मन्मथ नाथ जी की जयंती और क्रांतिकारी सतेन्द्र नाथ जी के निर्वाण दिवस पर उन्होंने देशभक्ति और गौसेवा को समान बताया और कहा कि "यदि गौमाता की रक्षा के लिए प्राण भी देने पड़ें, तो हमें संकोच नहीं करना चाहिए।"
⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला मे महाराष्ट्र से परमेश्वर स्वामी तहसील जितुर जिला परभणी की राज्य प्रभारी, अनिल जी बोत्रे जिला प्रभारी पुणे, संतोष सुरवसे तहसील प्रभारी जामखेत जिला अहिल्यानगर जिला प्रभारी , पुरुषोत्तम डोंगरे जिला प्रभारी अमरावती एवं मध्यप्रदेश के हरदा जिले से भीम गिरी गोस्वामी (गहाल) आदि की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई ।
⏩ देश में गो सेवा में मातृशक्ति अग्रणी हो इसी निमित्त धेनु शक्ति संघ में मध्यप्रदेश की सुसनेर से मुस्कान राठौर,अनीता प्रजापत, टोडारायसिंह मीनाक्षी पारीक,शिवानी पारीक,कल्पना पारीक,मीरा जोगी बसोली एवं कोटा जिले से नंदिनी एवं सुमिरन धाकड़ की नियुक्ति की घोषणा हुई । एक वर्षीय गो कृपा कथा के 305 वें दिवस पर दिल्ली के नरेला से साधुराम जी गर्ग अपने परिवार के देशराज जी सिंघल,कश्मीरी लाल जी सिंघल, श्रीमति मूर्ति देवी,सीमा रानी जी गर्ग, शैलजा जी गर्ग,प्रदीप जी गर्ग,ऊषा जी गर्ग एवं यशवंत जी आदि के साथ अतिथि के रूप में पधारे ।
⏩ श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ,कामधेनु गो अभयारण्य ,धेनु देवी फाउंडेशन एवं दृष्टिदेवी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें ग्वाल प्रशिक्षण शिविर के सप्तम दिवस पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा से पधारे गोसेवा प्रभारी श्री गिरधर सिंह ने श्रेष्ठतम गौ inसेवा किस प्रकार हो उसका प्रत्यक्ष गोष्ठ में जाकर व्यक्तिगत सभी को प्रशिक्षण दिया ।

⏩ 305 वे दिवस पर चुनरी यात्रा दिल्ली एवं मध्यप्रदेश के इन्दौर से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 305 वें दिवस पर चुनरी यात्रा दिल्ली के नरेला से साधुराम जी गर्ग अपने परिवार के देशराज जी सिंघल,कश्मीरी लाल जी सिंघल, श्रीमति मूर्ति देवी,सीमा रानी जी गर्ग, शैलजा जी गर्ग,प्रदीप जी गर्ग,ऊषा जी गर्ग एवं यशवंत जी मध्यप्रदेश के इन्दौर से किशोर जी नायक,श्रीमती राजकुमारी नायक, पुत्र अंशुल एवं पुत्री रुचि के साथ अपने परिवार सहित सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



