IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

“दिल्ली में नई सत्ता, गौसेवा का युग: “मुफ्तखोरी नहीं, आत्मनिर्भरता जरूरी: स्वामी गोपालानंद सरस्वती का आह्वान” “राजा हर्षवर्धन की नीति अपनाओ, दिल्ली में अमर शासन पाओ!”

"गोसेवा से मिलेगा आशीर्वाद, नई सरकार के लिए स्वामीजी की सीख"

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 306वें दिवस पर महत्वपूर्ण संबोधन दिया। 
उन्होंने नई सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने मुफ्तखोरी को बढ़ावा दिया था, लेकिन अब जनता को आत्मनिर्भर बनाना होगा। स्वामीजी ने सुझाव दिया कि हर घर से गोमाता के नाम पर ₹1 का टैक्स लिया जाए, जिससे दिल्ली-NCR में भटक रहे गोवंश के लिए एक विशाल प्रकल्प स्थापित किया जा सके।
उन्होंने राजाओं की शासन शैली की मिसाल देते हुए कहा कि यदि सरकार राजा हर्षवर्धन, चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट अशोक, राजा विक्रमादित्य और राजा भोज की तरह शासन चलाए तो देश का कल्याण सुनिश्चित होगा।स्वामीजी ने अपने प्रवचन में मां की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि जेड प्लस सुरक्षा भी मां की सुरक्षा के सामने फीकी है।
भगवती गोमाता को मां के समान मानते हुए उन्होंने कहा कि वह हमारी रक्षा करती हैं और गोसेवा से ही कल्याण संभव है।इस दौरान झालावाड़ जिले की पिड़ावा तहसील के हरनावदा गजा पंचायत के सरपंच श्री नारायण सिंह जी को भी बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि उनकी पंचायत में राजस्थान सरकार के सहयोग से श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा क्षेत्र की पहली नंदीशाला स्थापित की जा रही है। यह प्रकल्प हाड़ौती क्षेत्र में गौसेवा का ऐतिहासिक केंद्र बनेगा।

“गौसेवा का यह कार्य जन्म-जन्मांतर तक याद रखा जाएगा, क्योंकि सड़कें और अन्य विकास कार्य भुलाए जा सकते हैं, लेकिन गोमाता की सेवा सदा अमर रहेगी।” – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

⏩ ग्वाल शक्ति सेना में 5 हजार पूर्ण गोव्रती कार्यकर्ताओं की श्रृंखला मे महाराष्ट्र के पुणे शहर प्रभारी कुलकर्णी वसंत , पुणे जिले की भोसरी तहसील प्रभारी सुभाष सुथार एवं दीपक कटकम को पुणे जिले की हवेली तहसील प्रभारी कीआदि की नियुक्ति की उद्घोषणा हुई ।

⏩ देश में गो सेवा में मातृशक्ति अग्रणी हो इसी निमित्त धेनु शक्ति संघ में मध्यप्रदेश की सुसनेर से यशोदा राठौर की नियुक्ति की घोषणा हुई । एक वर्षीय गो कृपा कथा के 306 वें दिवस पर आगर जिले की बडौद तहसील बीजानगरी के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, नगर पालिका पिड़ावा के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा जिला महामंत्री निर्मल शर्मा,बालकृष्ण पाटीदार पूर्व सरपंच एवं जिला उपाध्यक्ष,आनंदपुरी गोस्वामी,सहकारी समिति डारेक्टर,प्रकाश सिंह पूर्व सरपंच एवं जिला मंत्री किसान मोर्चा,,मानसिंह हरनावदा गजा दानू सिंह पूर्व सेमली सोलंकी आदि अतिथि के रूप में पधारे ।

⏩ श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा ,कामधेनु गो अभयारण्य ,धेनु देवी फाउंडेशन एवं दृष्टिदेवी फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में चल रहें ग्वाल प्रशिक्षण शिविर के अष्टम दिवस पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा से पधारे गोसेवा प्रभारी श्री गिरधर सिंह ने श्रेष्ठतम गौसेवा किस प्रकार हो उसका प्रत्यक्ष गोष्ठ में जाकर व्यक्तिगत सभी को प्रशिक्षण दिया ।

⏩ 305 वे दिवस पर चुनरी यात्रा  मध्यप्रदेश  से ::एक वर्षीय गोकृपा कथा के 306 वें दिवस पर चुनरी यात्रा  मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के पिपलिया नानकार ग्राम की और से मातृशक्ति महिला मंडल ने सम्पूर्ण ग्राम की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles