“कला के मंच से बड़े पर्दे तक – कौन बनेगा बाबा बैजनाथ फिल्म का सितारा?” पढ़ें- “जय बाबा बैजनाथ” – फिल्म में सितारों के चयन की कहानी

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, आगर-मालवा ।प्रतिभा कभी किसी मंच की मोहताज नहीं होती, और जब मंच बड़े पर्दे तक पहुंचने का हो, तो हर कलाकार का सपना उड़ान भरने लगता है। बाबा बैजनाथ की नगरी आगर मालवा में रविवार को ऐसा ही एक सुनहरा मौका फिल्म “जय बाबा बैजनाथ” के लिए आयोजित प्रतिभा खोज ऑडिशन में मिला, जहां क्षेत्र के उभरते कलाकारों ने अपने अभिनय, गायन और नृत्य से निर्णायकों को प्रभावित किया।

🎥 JMB फिल्म प्रोडक्शन द्वारा आयोजित इस ऑडिशन के पहले दौर में सर्वश्रेष्ठ 10-10 कलाकारों का चयन किया गया, जो अब जल्द ही होने वाले फाइनल राउंड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। यह फिल्म बाबा बैजनाथ जी की कथा और चमत्कारों पर आधारित होगी, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बड़े पर्दे पर जीवंत किया जाएगा।
🎥 JMB फिल्म प्रोडक्शन – प्रतिभाओं का मंच.:: इस फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने पहले भी सामाजिक और धार्मिक विषयों पर प्रभावशाली फिल्में बनाई हैं। “एक और क्रांति”, जो स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित थी, को खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान मिला था। वहीं, “जय मां बिजासन” (भेसवा माता की कथा पर आधारित) और “बेटी की पुकार” (कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित) जैसी फिल्में जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली हैं।

🎥 प्रतिभा और अनुभवी हस्तियों का अद्भुत संगम :: ऑडिशन के निर्णायक मंडल में कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल रहीं – विशान यादव, प्रियंका परमार (मुंबई) और उदय सिंह सिसोदिया (इंदौर) ने जज की भूमिका निभाई। वहीं, कार्यक्रम में मुख्य पुजारी मुकेश पुरी के साथ-साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन और युवा कलाकारों ने भी सहभागिता की।
🎥 JMB FILM PRODUCTION PVT LTD की क्रिएटिव टीम :: इस ग्रैंड प्रोजेक्ट के पीछे JMB फिल्म प्रोडक्शन की मजबूत टीम खड़ी है –🔹एम.डी. – आदित्य सोनी🔹 सी.आर. – लखन दरबार🔹डायरेक्टर – घनश्याम व्यास (नलखेड़ा)🔹एडवाइजर – चेतन मोहनवानी🔹लीगल एडवाइजर – उदय सिंह सिसोदिया🔹कास्टिंग एवं क्रिएटिव टीम – आदित्य सोनी, सोमशेखर शर्मा, उदित नारायण, संतोष गवली, मनीष चौबे (नलखेड़ा), दीपक राज, आर.एस. प्रजापति (राजतिलक)🔹फंडर एवं निदेशक – देव प्रजापति
🎥 अब कौन बनेगा बड़े पर्दे का नया चेहरा? फाइनल राउंड के बाद, चयनित कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। क्या आपका पसंदीदा कलाकार इसमें जगह बना पाएगा? क्या इस क्षेत्र से कोई नया सुपरस्टार उभरकर आएगा?
पढ़ते रहिए जनमत जागरण न्यूज – जहां हर प्रतिभा को मिलती है एक नई पहचान!











