क्या ‘गोवंश रक्षा वर्ष’ से बदलेगा मध्यप्रदेश का भविष्य? – क्या गो अभयारण्य में हो रही वेदलंक्षणा गो आराधना से बदलेंगे समाज के संस्कार? जानिए स्वामीजी का संदेश

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा भारतीय नूतन संवत 2081 से घोषित 'गोवंश रक्षा वर्ष' के तहत प्रदेशभर में निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत सुसनेर की समीपस्थ ननोरा, श्यामपुरा, सेमली और सालरिया ग्राम पंचायत की सीमा पर स्थापित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य में एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव का आयोजन जारी है। महोत्सव के 316 वें दिन स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने गोवंश रक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला।स्वामीजी ने चैतन्य महाप्रभु, रामकृष्ण परमहंस, क्रांतिकारी मदनलाल धींगरा और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जयनारायण व्यास को स्मरण करते हुए कहा, "यदि गोवंश की रक्षा नहीं हुई, तो मानवता भी सुरक्षित नहीं रह पाएगी।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा गोवंश से ही संभव है, और इसके बिना राम राज्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
स्वामीजी ने मातृशक्ति को गो रक्षा अभियान में आगे लाने की आवश्यकता पर बल दिया और बताया कि इसी उद्देश्य से 'धेनु शक्ति संघ' का गठन गोपाल परिवार संघ द्वारा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में 1008 गो चिकित्सालयों के निर्माण का संकल्प लिया गया है, जिसके अंतर्गत मंदसौर जिले के ग्राम ढोढर, उत्तरप्रदेश के हरदोई और मध्यप्रदेश के आगर स्थित चिपिया गोशाला में भूमि दान के संदेश प्राप्त हुए हैं।
स्वामीजी ने संबंधित क्षेत्रों के दाताओं से स्थानीय समितियों के गठन और भूमि को समिति के नाम करने का आग्रह किया, ताकि दाता देवी फाउंडेशन के माध्यम से शीघ्रातिशीघ्र चिकित्सालयों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।
👉 तो क्या 'गोवंश रक्षा वर्ष' से प्रदेश में नई सामाजिक और सांस्कृतिक क्रांति आएगी? जानिए इसका प्रभाव और भविष्य की दिशा..
.⏩ स्वामीजी ने बताया कि आगामी 22 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गोष्ठाधिपति भगवान गोपालेश्वर महादेव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री राधा कृष्ण विवाह के साथ आगामी 25 फरवरी को आगर के लोकप्रिय विधायक माधव सिंह मधु गहलोत एवं इंदौर के गोभक्त मनीष जी गुप्ता तीन गरीब कन्याओं का शुभ विवाह सम्पन्न होना है, ज्ञातव्य हो कि आगर के बेटी प्रिय विधायक मधु जी गहलोत ने विगत दिनों अपने पुत्र के विवाह के साथ 61 गरीब कन्याओं का विवाह आगर में करवाया था और अब दो गरीब कन्याओं का विवाह विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में करवाने जा रहें है ।316 वें दिवस पर गोपुत्र सेना अकलेरा (झालावाड़) से गोपुत्र केशव बैरागी घाटोली,गोपुत्र सुनील कुमार गेहूं खेड़ी,बापू लाल शर्मा, कल्याणपुरा आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

⏩ 316 वे दिवस पर चुनरी राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र से :एक वर्षीय गोकृपा कथा के 316 वें दिवस पर चुनरी यात्रा के भीलवाड़ा जिले के बागौर में स्थित श्री गोसेवा समिति बागौर एवं ब्राह्मणी कलेक्शन बागौर की ओर से अमित काबरा भीलवाड़ा,जगदीश तेली बागौर, विमल खारोल,ओम प्रकाश खारोल,शिवरतन काबरा के साथ गोप्रेमी सज्जन मातृशक्ति ने सम्पूर्ण मेवाड़ की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



