अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

क्या भारत में गोवंश की रक्षा के लिए नया आंदोलन शुरू हो चुका है? पढ़िए संत रामझूलन दास महाराज का प्रवचन!

◾क्या पंचगव्य चिकित्सा बनेगी आधुनिक चिकित्सा पद्धति का विकल्प? पढ़िए स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी का प्रेरणादायक उद्बोधन!◾ राजस्थान के जोधपुर में देश का प्रथम पंचगव्य प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ!


जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क, सुसनेर।
राजस्थान के जोधपुर में देश का पहला पंचगव्य प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया गया है, जहां केवल पंचगव्य आधारित चिकित्सा पद्धति का हाइबोरशिक्षण दिया जाएगा। यह केंद्र पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा और इससे प्रेरणा लेकर अन्य राज्यों में भी ऐसे प्रशिक्षण केंद्र शुरू किए जाएंगे।
स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 320वें दिवस पर कहा कि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में गोवंश की रक्षा के लिए अद्भुत कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश सीमा पर जो गोवंश कत्लखानों में कटने के लिए जाता था, उन्हें भारतीय सेना के सहयोग से रोका जा रहा है। इस कार्य में गोसेवा संघ की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिसने अब तक 21,000 से अधिक गोवंश की रक्षा की है।
स्वामीजी ने आगे बताया कि गौसेवा संघ ने एक और ऐतिहासिक पहल की है। देशभर में 1008 गो चिकित्सालयों की स्थापना की योजना के तहत पहला गो चिकित्सालय महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बन चुका है। इसका शुभारंभ 23 फरवरी को होगा।

⏩ क्या गोवंश रक्षा के लिए भारत में नया आंदोलन शुरू हो चुका है?इस अवसर पर संत रामझूलन दास महाराज ने भी प्रवचन दिया और कहा कि गोमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा, "जब तक हम गोवंश को केवल दूध देने वाले पशु के रूप में देखते रहेंगे, तब तक हमारी सोच अधूरी रहेगी। गोवंश हमारी कृषि, पर्यावरण और स्वास्थ्य का आधार है।"संत रामझूलन दास महाराज ने बताया कि गोरक्षा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र रक्षा का भी एक महत्वपूर्ण पहलू है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गोसेवा को एक आंदोलन के रूप में अपनाएं और भारतीय संस्कृति को पुनः जागृत करें।इस ऐतिहासिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गोभक्त उपस्थित रहे।
⏩ एक वर्षीय गो कृपा कथा के 320 वें दिवस पर मेवाड़ की पुण्यधरा चित्तौड़गढ़ से पधारे पूज्य युवा संत दिग्विजय राम जी महाराज,रामद्वारा चितौड़,युवा सन्त रामझूलन दास जी महाराज एवं संगीत सम्राट प्रकाश दास जी महाराज के कृपा पात्र दयाल दास जी महाराज,श्री दाऊ दयाल गोशाला किवाड़ा का मंगल पदार्पण हुआ ।
जयपुर से पधारे पूज्य रामझूलन दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि इस कलियुग में केवल दो ही कार्य संसार से पार लगा सकते प्रथम शरीर से गो सेवा और दूसरा नाम सुमिरन जीव करने लग जाये तो भगवत प्राप्ति हो जाएगी क्योंकि गो माता ही वैतरणी नदी पार कराती है ।
महाराज जी ने आगे बताया कि दादूदयाल जी महाराज ने 41 दिन तक अकबर को ज्ञान दिया उसके बदले मे अकबर ने एक तोते का पिंजरा जो उर्दू में कुरान पढ़ता था ऐसा तोता भेंटे किया इस पर दादूदयाल जी महाराज ने कहां कि है अकबर मन ही पिंजरा है और यह शरीर तोता है, इसलिए तुझे मुझे भेंट देना है तो तेरे शासन में गौहत्या न हो इस प्रकार का संकल्प करो और दादूदयाल जी महाराज के कहने के बाद अकबर ने सम्पूर्ण भारत में गौहत्या पर प्रतिबंध लगा दिया ।

⏩ विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में गो सेवा समिति हावड़ा (कोलकाता) पश्चिम बंगाल से गोभक्तो की टीम के ओम जी भईया ,भवानी शंकर जी मूंदड़ा,कपिल जी पारीक,कमल किशोर जी मोहता,कैलाश जी बजाज,निर्भय जी मोहता,सीताराम जी पेड़ीवाल,हरिनारायण जी, एवं शिवाजी तिवारी ने गो अभयारण्य के 24 गोष्ठ में विराजित 6000 से अधिक गौमाताओं का दर्शन कर गोपाल परिवार संघ द्वारा संचालित धेनु धन फाउंडेशन के प्रथम विक्रय केन्द्र का उद्घाटन धेनु धन फाउंडेशन के प्रभारी संत भारतश्री महाराज के साथ मंत्रोच्चार से करवाया ।स्वामीजी ने बताया कि आगामी 25 फरवरी को विश्व के इस प्रथम गो अभयारण्य में गोष्ठाधिपति भगवान गोपालेश्वर महादेव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भगवान राधा कृष्ण एवं दो गरीब कन्याओं का विवाह कार्यक्रम रहेगा , कन्या विवाह में आगर के विधायक माधव सिंह मधु गहलोत एवं उदर के गोभक्त मनीष गुप्ता के सहयोग से सम्पन्न होगा । शुभ विवाह के साथ 23 से 27 फरवरी तक श्री शिव कथा,गो कृपा कथा व अग्नि नृत्य जैसे विशाल आयोजन होंगे ।

⏩ 320 वे दिवस पर चुनरी यात्रा पश्चिम बंगाल, झारखण्ड एवं मध्यप्रदेश से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 320  वें दिवस पर चुनरी यात्रा गो सेवा समिति हावड़ा (कोलकाता) पश्चिम बंगाल से ओम  भईया ,भवानी शंकर मूंदड़ा,कपिल पारीक,कमल किशोर मोहता,कैलाश बजाज,निर्भय मोहता,सीताराम पेड़ीवाल,हरिनारायण , एवं शिवा तिवारी एवं झारखण्ड के खूंटी से गणेश प्रसाद भगत पिता स्वर्गीय श्री राम किश्तों भगत व मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के गैलाना ग्राम की  और से  सर पंच दिनेश ,निर्भय सिंह यादव,रामेश्वर यादव, धुला हरिजन, गोरधन यादव,,रमेश यादव एवं चन्दर हरिजन के साथ ग्राम सेकंडों मातृशक्ति एवं युवाओं ने समस्त ग्रामवासियों की और से सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए  गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी  लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया  और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

error: Content is protected !!