क्राइम ब्रेकिंग न्यूजआगर मालवादेशब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़ – इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा? “राजमार्ग पर मिली लाश से सनसनी, हत्या या हादसे की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस!”

जनमत जागरण न्यूज़ नेटवर्क, सोयतकलां सोयत कलां में लखन पिता लालसिंह राजपूत मदकोटा या आवर रोड़ आगर-मालवा की युवक की लाश मंगलवार सुबह पंचमुखी बालाजी मंदिर आश्रम के पास पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। मदकोटा या आवर रोड़ आगर-मालवा अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।

जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और चिंता का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी यशवंत राय गायकवाड़ ने पुष्टि की कि शव लखन पिता लालसिंह मदकोटा जिला आगर-मालवा का है। फिलहाल, पुलिस पंचनामा तैयार कर रही है, लेकिन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे ही मामले का खुलासा होगा, जानकारी अपडेट की जाएगी। पुलिस सभी संभावित कोणों से जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

👉 बने रहें जनमत जागरण न्यूज़ नेटवर्क के साथ, ताज़ा अपडेट के लिए!

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!