एक सच्ची घटनाआगर मालवाएक्सक्लूसिव रिपोर्टदेशब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश

अपडेट : सुबह मिला था युवक का शव, अब CCTV फुटेज से खुला राज – हादसा या हत्या? पढ़ें पूरी खबर

जनमत जागरण @ सोयतकलां से निकुंज कुमरावत की रिपोर्ट। मंगलवार सुबह 9 बजे नेशनल हाईवे-552G पर नगर में सोयतकलां थाने के पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास आगर-मालवा जिले की बडोद तहसील के गांव मदकोटा के युवक लखन पिता लालसिंह राजपूत का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जनमत जागरण ने सबसे पहले इस खबर को “हत्या या हादसा?” शीर्षक के साथ प्रकाशित किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब CCTV फुटेज के आधार पर बड़ा खुलासा हुआ है।

🔴 CCTV फुटेज ने किया साफ – हादसा था, हत्या नहीं :: पुलिस जांच में सामने आया कि युवक शराब के नशे में पुलिया पर बैठा था और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

🔴 थाना प्रभारी ने दी जानकारी ::थाना प्रभारी यशवंत गायकवाड़ ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:00 बजे के करीब युवक पुलिया पर बैठा था और अचानक नीचे गिर गया। CCTV फुटेज में यह घटना साफ दिख रही है, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह एक हादसा था, न कि हत्या।

  • 🔴 जनमत जागरण को सबसे पहले एक लाइव फुटेज प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर चलते हुए दिखाई दे रहा है। वह एक पुलिया पर जाकर बैठता है, लेकिन अचानक संतुलन खो देता है और पुलिया से नीचे गिर जाता है। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है।

🔴 पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव ::मृतक के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया जावेगा। पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर दी है और अब यह स्पष्ट हो चुका है कि यह हत्या नहीं, बल्कि एक दुखद हादसा था।

 👉 "विश्लेषण: एक सोचने योग्य पहलू" 
जनमत जागरण व्यू ::
यह घटना समाज के बदलते व्यवहार और व्यस्तता की ओर संकेत करती है। जहां एक ओर पुल के आसपास पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, पंचमुखी बालाजी मंदिर और अन्य प्रतिष्ठान मौजूद हैं, वहीं दूसरी ओर, इतने प्रमुख स्थानों के बीच युवक का गिरना और इसकी सूचना लगभग 18 घंटे तक किसी को न लगना, एक गहरी सोच का विषय है।
यह दर्शाता है कि हम अपने आसपास होने वाली घटनाओं से कितने अनजान या व्यस्त होते जा रहे हैं। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक सामाजिक परिप्रेक्ष्य है, जो हमें आत्मचिंतन करने पर मजबूर करता है कि क्या हम वाकई अपने परिवेश के प्रति सजग हैं?

🔴 उज्जैन जाते समय हादसे का शिकार हुआ युवक, मौत :: थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मदकोटा निवासी युवक लखन, जो पूर्व में ट्रक ड्राइवर रह चुका है, हड़मतिया (झालावाड़, राजस्थान) स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से सोयतकलां आया था। यहां से वह उज्जैन जाने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को शराब के नशे में होने के कारण यह दुर्घटना घटी।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

➡️ जनमत जागरण की अपडेट: सुबह जनमत जागरण ने इस घटना पर सबसे पहले रिपोर्टिंग की थी, और अब पुलिस जांच के बाद CCTV फुटेज के आधार पर सच सामने आ गया है।

Related Articles

error: Content is protected !!