चालाक चोरनी! लड़कों के साथ मिलकर उड़ा ले गई 45 किलो तार, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना , पुलिस जांच में जुटी”

👁️🗨️ 100 डायल फेल, लेकिन फरियादी निकला तेज – खुद ही खोज लिया चोरी का माल!
जनमत जागरण CRIME@सुसनेर। रविवार तड़के करीब 5 बजे डाक बंगला क्षेत्र में स्थित एक हार्डवेयर दुकान में चोरी की वारदात हुई। गिरोह में लड़कों के साथ एक लड़की भी शामिल थी, जिसने सक्रिय भूमिका निभाई। चोरों ने लगभग 45 किलो लोहे के तार की पत्ती चुराई, लेकिन पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

🔴CCTV से हुआ बड़ा खुलासा 👁️🗨️ चोरी की यह वारदात राजेश जैन पिता नेमीचंद जैन की हार्डवेयर दुकान पर हुई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरों ने किस तरह दुकान के बाहर रखे तार की पत्ती को उठाया और फरार हो गए।
🔴100 डायल सेवा ने फिर दिखाया गैरजिम्मेदाराना रवैया➡️ घटना की जानकारी संजय पिता बालचंद चौधरी ने 100 नंबर डायल कर दी। लेकिन सुसनेर का 100 डायल वाहन फिर से खराब था, जिससे सहायता नहीं मिल सकी। सोयत और नलखेड़ा पुलिस स्टेशनों से वाहन उपलब्ध कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

🔴फरियादी ने खुद ही कर लिया चोरी का सामान बरामद ➡️ पुलिस कार्रवाई की प्रतीक्षा करने के बजाय फरियादी खुद चोरी गए सामान की तलाश में जुट गया। वारदात के 12 घंटे के भीतर ही उसने शासकीय कॉलेज के पास से चोरी गया सामान बरामद कर लिया।

🔴शहर में घुमक्कड़ गिरोहों की बढ़ रही गतिविधियां!➡️ जानकारी के अनुसार, इस चोरी में रिहायशी इलाकों के पास अस्थायी रूप से बसे घुमक्कड़ लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है। क्योंकि चोरी गया सामान भी ऐसी ही जगह से मिला। ऐसे में पुलिस को चाहिए कि इन डेरों में रहने वाले लोगों की जांच और वेरिफिकेशन करे, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
➡ CCTV फुटेज पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हो सकता है।
“रिपोर्ट: दीपक जैन सुसनेर”



