IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइटस्पेशल रिपोर्ट

मुफ्त में मिल गई 5 लाख की थ्रेसर मशीन, लेकिन कैसे? पढ़िए इस अनोखी घटना को एक रोचक अंदाज में!

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन। “अगर बिना वाहन और किसी उपकरण की मदद के मशीन अपने गांव तक ले गए, तो वो तुम्हारी फ्री!”—किसान भेरूसिंह तंवर के सामने जब पाटीदार एग्री एविचपमेंट्स के संचालक प्रमोद बंसिया ने यह शर्त रखी, तो शायद उन्होंने भी नहीं सोचा था कि यह मजाक सच में हकीकत बन जाएगा!

🟨 ऐसे बनी असंभव चुनौती एक रोमांचक मिशन

प्रमोद बंसिया ने उत्साहित होकर स्वागत करते हुए ।

ग्राम लोंगड़ी के किसान भेरूसिंह तंवर ने एक लाख रुपये देकर थ्रेसर मशीन बुक की थी, लेकिन समय पर मशीन उपलब्ध न होने पर दुकान संचालक ने एक अन्य मशीन की जमकर तारीफ करते हुए उसे लेने को कहा। किसान के इनकार पर प्रमोद बंसिया ने उत्साहित होकर एक शर्त रख दी—”अगर बिना वाहन के 20 लोग इस मशीन को खींचकर ले जाएं, तो मैं इसे मुफ्त दे दूंगा!”

भेरूसिंह ने अपने मित्र सुजान सिंह पिपलिया नानकार के 20 साथियों को इकट्ठा कर थ्रेशर मशीन को अपने गांव ले जाते हुए।

बस, फिर क्या था! भेरूसिंह ने अपने मित्र सुजान सिंह पिपलिया नानकार के 20 साथियों को इकट्ठा किया और मात्र 3 घंटे में 6 किलोमीटर की दूरी तय करके भारी-भरकम मशीन को गांव ले गए!

🟨 दुकानदार को माननी पड़ी हार, लेकिन दिया भव्य स्वागत!

जब भेरूसिंह की टीम यह चुनौती पूरी कर गाँव पहुँची, तो प्रमोद बंसिया को अपनी शर्त माननी पड़ी और उन्होंने किसान को 5 लाख की मशीन मुफ्त में सौंप दी! इतना ही नहीं, दुकानदार ने खुद गाँव जाकर भेरूसिंह और उसकी टीम का भव्य स्वागत किया।

प्रमोद बंसिया ने थ्रेसर ले जाने वाले सभी सथियों का स्वागत किया ।

🟨 टीमवर्क का मिला इनाम!

भेरूसिंह ने अपने साथी सुजान सिंह को 1 लाख रुपये का इनाम दिया, जबकि प्रमोद बंसिया ने भी अपनी ओर से 5100 रुपये टीम को पुरस्कार में दिए ।

🟨 सोशल मीडिया पर छाई यह अनोखी घटना!

अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस टीम की हिम्मत और दुकानदार की स्पोर्ट्समैनशिप की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

तो अगली बार कोई दुकानदार माल की तारीफ करे, तो एक शर्त जरूर रखवा लेना… क्या पता किस्मत चमक जाए!

Related Articles