क्या भारत की 09 करोड़ गौमाताओं को मिलेगा सम्मान? धेनु शक्ति संघ करेगा जन आंदोलन

जनमत जागरण @ सुसनेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित “गोवंश रक्षा वर्ष” के तहत श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 338वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि धेनु शक्ति संघ और ग्वाल शक्ति सेना भारत की 09 करोड़ गौमाताओं को सम्मान दिलाने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए जन आंदोलन करेगा।
पोस्ट कार्ड अभियान से उठेगी आवाज
स्वामी गोपालानंद सरस्वती ने बताया कि 12 मार्च से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें गोमाताओं के उचित आहार, आश्रय, आज़ादी, आनंद, औषधि, आलिंगन और सम्मान की मांग की जाएगी।
टैक्स नीति में बदलाव की जरूरत
उन्होंने भारत की टैक्स नीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कृषि प्रधान देश में टैक्स का कुछ प्रतिशत गौमाताओं के लिए आरक्षित होना चाहिए ताकि वे सुखपूर्वक रह सकें।
गोमाताओं के लिए जल की विशेष पहल
गोपाल परिवार संघ के तत्वाधान में गठित धारा देवी फाउंडेशन के प्रमुख किरण कृष्ण मुखिया ने बताया कि यह फाउंडेशन गौशालाओं में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम करेगा।

चुनरी यात्रा और संकल्प सेवा
गोकृपा कथा के 338वें दिवस पर राजस्थान और मध्यप्रदेश से आई मातृशक्ति ने भगवती गोमाता को चुनरी अर्पित की और गोसेवा का संकल्प लिया।
क्या यह आंदोलन भारत में गोमाताओं की स्थिति बदल पाएगा? देखना होगा इसका असर!



