देशआगर मालवामध्यप्रदेश

क्या सालरिया गो अभयारण्य का जल संकट होगा खत्म? जिला स्तरीय बैठक में लिए गए अहम फैसले

जनमत जागरण @ सुसनेर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित विश्व के प्रथम गो अभयारण्य सालरिया में जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगर जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर नंदा भलावे, सुसनेर एसडीएम सर्वेश यादव, जनपद कार्यपालन अधिकारी राजेश शाक्य, तहसीलदार विजय कुमार सेनानी, नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी, पशुपालन विभाग उपसंचालक रमेशचंद्र पंवार, और अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

जल संकट और आधारभूत सुविधाओं पर जोर

बैठक की शुरुआत जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा गोमाता पूजन और आरती से हुई। इसके बाद पशुपालन विभाग के उपसंचालक रमेशचंद्र पंवार ने अभयारण्य में चल रहे कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के प्रबंध न्यासी अम्बालाल सुथार ने अभयारण्य की समस्याओं को रखते हुए ननोरा से अभयारण्य तक पक्की सड़क और जल संकट समाधान की मांग रखी।

तालाबों की मरम्मत और जल आपूर्ति के निर्देश

जिला कलेक्टर ने जल संकट के स्थायी समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को पूर्व में बने तालाबों की मरम्मत और अगले मानसून से पहले गोवंश के लिए स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

चारा घर और जल संरचनाओं का निरीक्षण

बैठक के अंत में जिला कलेक्टर एवं अधिकारियों ने गो अभयारण्य में बन रहे चारा घर और तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को मानसून से पहले पेयजल संकट का स्थायी समाधान लागू करने के सख्त निर्देश दिए

क्या इन फैसलों से सालरिया गो अभयारण्य का जल संकट दूर होगा? देखना होगा कि प्रशासन अपने वादों पर कितना खरा उतरता है!

Related Articles

error: Content is protected !!