ब्रेकिंग न्यूज़ : 🚨यात्रियों के लिए अलर्ट! दरा नाल में आज रात से हाईवे बंद, रास्ता बदलें!

कोटा @ जनमत जागरण । अगर आप मध्य प्रदेश (एमपी) से कोटा-झालावाड़ हाईवे (NH-52) पर यात्रा करने वाले हैं, तो तुरंत अपनी योजना बदलें! सतर्क हो जाएं! क्यों कि दरा नाल में डामरीकरण और मरम्मत कार्य के चलते आज रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।
🛑 पीडब्ल्यूडी का बयान – क्यों जरूरी है यह बंद?सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता मुकेश गुप्ता ने कहा,
“दरा नाल की सड़क अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। डामरीकरण और आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए यह अस्थायी रोक लगाई गई है, ताकि सड़क को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सके।”
⚡ रूट डायवर्जन – जानिए नया रास्ता!
🚗 कोटा से झालावाड़ जाने वाले वाहन – दरा से कनवास होते हुए निकलेंगे।
🚛 झालावाड़ से कोटा आने वाले वाहन – खानपुर होकर कनवास के रास्ते आएंगे।
❌ अगर बिना तैयारी निकले, तो फंस सकते हैं!
दरा नाल की खराब सड़क को सुधारने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि इस दौरान हाईवे का उपयोग न करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।
🚨 यात्रियों से अनुरोध: कृपया यात्रा योजना में बदलाव करें और दिए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
⚠️ यात्रा से पहले प्लान करें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं!



