अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवाआस्थादेशमध्यप्रदेश

अक्षय तृतीया पर शनिदेव नवग्रह परिवार संग विराजे सालरिया बावड़ी में | जन आस्था से गूंजा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

जनमत जागरण @ सालरिया (सुसनेर), 30 अप्रैल। जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया बावड़ी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शनिदेव एवं नवग्रह मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य श्रद्धा, विधि-विधान और उत्सवमयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। अभिजीत मुहूर्त में शनिदेव अपने नवग्रह परिवार सहित नवनिर्मित मंदिर में विधिवत रूप से विराजमान हुए।

इस महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा में ग्राम के समर्पित कार्यकर्ताओं श्याम सिंह सालरिया, नारायण सिंह बायरा, लाल सिंह, रामलाल भगत जी, शिवनारायण, मेहरबान सिंह, प्रकाश सिंह, मुकेश, डॉक्टर गोपाल एवं पंडित भरत शर्मा सहित अनेक ग्रामवासियों की अथक सेवा और श्रद्धा देखने को मिली।

विशेष आयोजन व कलश स्थापना:

प्रमुख देवताओं की मूर्तियां ग्रामवासियों द्वारा अलग-अलग ग्रहों के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए मंदिर में स्थापित की गईं। शनिदेव की मूर्ति गोशाला अध्यक्ष लाल सिंह के सान्निध्य में स्थापित हुई। चंद्र ग्रह के रूप में डॉक्टर महेश जैन, सूर्य ग्रह में जितनारायण सालरिया, बुध ग्रह नरवर सिंह पटपड़ा, शुक्र ग्रह रामलाल भगत जी, राहु ग्रह कालू सिंह लोधाखेड़ी, मंगल ग्रह बालू सिंह सालरिया, केतु ग्रह शिव सिंह सालरिया, बृहस्पति ग्रह एलकार सिंह मैनपुर और गणेशजी की स्थापना चैन सिंह खोयरिया द्वारा की गई।

मुख्य कलश शंकर सिंह पटपड़ा द्वारा चढ़ाया गया, वहीं अन्य ग्रहों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने ग्रह कलश अर्पित किए। इस अवसर पर शिव मंदिर में ठाकुर दीप सिंह राठौड़ द्वारा घंटे की स्थापना कर भक्तिभाव को और बल मिला।

वैदिक पूर्णाहुति व प्रसादी:

21 कुंडीय शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति यज्ञाचार्य पंडित केदारदत्त व्यास (हिम्मतगढ़, राजस्थान) एवं उपाचार्य पंडित मांगीलाल व्यास (सरखेड़ी, राजस्थान) के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। समस्त क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा से यज्ञ में आहुति दी और पश्चात भव्य भंडारे में प्रसादी ग्रहण की।

राजनीतिक एवं सामाजिक सहभागिता:

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में क्षेत्रीय विधायक भैरूसिंह बापू, जनपद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार शाक्य, गो-अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा, कालवा बालाजी से पधारे दिनेश कुमार जैन, शिवलाल, गोभक्त नारायण सिंह पटपड़ा सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जन आस्था का संगम:

इस दिव्य आयोजन में सालरिया, लोधाखेड़ी, कादमी, पटपड़ा, मेनपुर, लक्ष्मीपुरा, श्यामपुरा, ननोरा, बायरा, मालवाड़ा, गुराडिया, मैना देहरिया सहित सैकड़ों गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर इस धार्मिक उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।

Related Articles

error: Content is protected !!