मध्यप्रदेशआगर मालवा

छोटे गांव की बड़ी उड़ान – सोयतकलां और बड़ौद से पहुंचे प्रदेश की टॉप लिस्ट में
जानिए कैसे इन विद्यार्थियों ने पाई ये ऐतिहासिक सफलता

एक छोटे से गांव से राज्य की मेरिट तक – सोयतकलां और बड़ौद के विद्यार्थियों ने रचा कीर्तिमान
– प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शामिल हुए गांव के विद्यार्थी, मेहनत और दिशा दोनों का प्रमाण

जनमत जागरण @ आगर-मालवा |
छोटे-से गांव से जब कोई छात्र अपनी मेहनत और साधना के बल पर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाता है, तो यह केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं होती – यह एक पूरे क्षेत्र की उम्मीदों का जीतना होता है। ठीक यही कर दिखाया है आगर-मालवा ज़िले के सोयतकलां और बड़ौद जैसे ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 2025 के परीक्षा परिणामों में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर शैक्षणिक इतिहास रच दिया।

✍️ उत्कृष्टता की लौ को प्रज्वलित करता ग्रामीण परिवेश – सोयतकलाँ की धरती पर शिक्षा का दीप जलाते हुए विवेकानन्द राष्ट्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन से प्रदेश व ज़िले की मेरिट सूची में गौरवशाली स्थान प्राप्त किया है। यह केवल अंकतालिका की उपलब्धि नहीं, बल्कि उस शैक्षिक संकल्प का प्रतिफल है, जो ग्रामीण परिवेश में भी उत्कृष्टता की लौ को प्रज्वलित करता है।

विवेकानंद राष्ट्रीय विद्यालय, सोयतकलां के दो होनहार विद्यार्थियों – सिद्धार्थ परमार (पिता मेहरबानसिंह परमार – पदस्थ: पुलिस थाना सोयत) और नवीन राठौर (पिता राधेश्याम राठौर – कृषक व दुकानदार) ने 475/500 (95%) अंक प्राप्त कर कक्षा 12वीं (विज्ञान-बायो समूह) में प्रदेश प्रावीण्य सूची में 9वाँ स्थान प्राप्त किया।

वहीं कक्षा 10वीं में इसी विद्यालय के मनीष कुशवाहा (पिता – ओमप्रकाश कुशवाहा) ने 97% अंक प्राप्त कर जिला मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी सूची में हिमेश पाटीदारमानसी गुप्ता (96.2%) ने द्वितीय और अंशिका शर्मावंशिता जाटव (96%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त सिद्धार्थ कॉन्वेंट स्कूल, बड़ौद की छात्रा मनीषा आंजना (पिता – श्री मांगीलाल आंजना) ने 491/500 अंक अर्जित कर कक्षा 10वीं की राज्य प्रावीण्य सूची में 10वाँ स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तर पर अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों की उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रहीं:
कक्षा 12वीं की जिला प्रावीण्य सूची में एसवीएम स्कूल नलखेड़ा की शिवानी भिलाला, इन्वेंचर किड्स एकेडमी सुसनेर के दिव्यांश पांडे, श्री महावीर जैन विद्यालय बड़ौद की आदिती जैन, कमला सागर हाई स्कूल नलखेड़ा के रोहित परमार ने विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
– वहीं पंकज, महीप राजावत, भनूप्रताप सिंह ने द्वितीय, और उत्सव जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वीं की जिला मेरिट में विवेकानंद विद्यालय, हिमालय अकादमी, यूनिक स्कूल नलखेड़ा, महावीर जैन स्कूल, गुरुकुल कान्वेंट जैसे संस्थानों के छात्र-छात्राएं — प्रियांशी राठौर, अलफिया लाहौरी, मांसी गुप्ता, छाबी गर्ग, आर्ची जैन, अंशिका शर्मा, वीर जैन, रिया कारपेंटर आदि ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थानों पर स्थान पक्का किया।

सफलता का प्रतिशत भी बढ़ा
जिले में कक्षा 10वीं में कुल 6525 विद्यार्थियों में से 4721 उत्तीर्ण हुए और परीक्षा परिणाम 72.36% रहा, जबकि कक्षा 12वीं में 3943 में से 2896 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए — परिणाम रहा 73.45%। यह आंकड़े पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय सुधार दर्शाते हैं।

विद्यालय में हुआ विद्यार्थियों का अभिनंदन
विवेकानंद विद्यालय सोयतकलां में इन उपलब्धियों पर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें संस्था प्रमुख जितेन्द्र शर्मा, समिति सदस्य राजेश गुप्ता (हार्डवेयर), अरविंद भावसार, कैलाश चौधरी, तथा डॉ. आर.बी. गुप्ता ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने भी राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे जिले की शिक्षा गुणवत्ता का प्रतीक बताया ।

Related Articles

error: Content is protected !!