सुसनेर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, दो घायल – खेत में बुआई के दौरान हुआ हादसा

⚡ आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, दो घायल
खेत में बुआई के दौरान हुआ हादसा, विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
जनमत जागरण @ सुसनेर।
गुरुवार दोपहर सुसनेर क्षेत्र में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा माधव विलास के समीप उस समय हुआ जब ग्रामीण खेतों में बुआई का कार्य कर रहे थे।
ग्रामीणों द्वारा तत्काल घायलों और मृतकों को सिविल अस्पताल सुसनेर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम डॉ. नीलम जैन एवं डॉ. बी.बी. पाटीदार द्वारा किया गया। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

🕯️ मृतक:
- कमल पिता नेनसिंह (उम्र 40 वर्ष), जाति सोधिया, निवासी लोलकी
- लक्ष्मण पिता गोवर्धनलाल (उम्र 35 वर्ष), निवासी लोलकी
👉 दोनों मृतक आपस में मोसेरे थे।
🚑 घायल:
- मानसिंह पिता प्रेमसिंह (उम्र 23 वर्ष), जाति सोधिया, निवासी लोलकी
- विशाल पिता शिवनारायण (उम्र 23 वर्ष), जाति पाटीदार, निवासी लोलकी
🏥 विधायक पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भैरूसिंह परिहार ‘बापू’ ने अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से चर्चा की एवं शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

👥 ग्रामीणों की तत्परता
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण घायल और मृतकों को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जिससे घायलों को समय पर उपचार मिल सका।
📌 जनमत टिप्पणी:
यह घटना प्राकृतिक आपदा की क्रूरता का प्रतीक है। खेतों में कार्य करते समय ग्रामीणों को मानसूनी मौसम में अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन से आग्रह है कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत राशि प्रदान की जाए तथा बिजली गिरने के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया जाए।



