आगर मालवाइनोवेशन एण्ड यूदेशमध्यप्रदेशशिक्षास्पेशल रिपोर्ट

“पीएम विज़न को साकार करने सांसद रोडमल नागर का जोर – बच्चों को खेलों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का संकल्प”

पीएम के सपने को साकार करने सांसद रोडमल नागर का खेल प्रतिभा पर जोर
बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का सपना – प्रधानमंत्री का विज़न

"आज का समय केवल किताबों तक सीमित नहीं है, मैदान में पसीना बहाने वाले बच्चे ही आने वाले कल में देश का मान बढ़ाएंगे। सुसनेर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में सांसद रोडमल नागर ने इसी संदेश के साथ कहा कि खेल अब बच्चों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए, क्योंकि यहीं से निकलेंगे भारत के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी। सुसनेर से शुरू हुआ सांसद खेल महोत्सव अब केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया–खेलो इंडिया' विज़न को साकार करने का अभियान बन गया है।"

👉 जनमत जागरण @ सुसनेर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया – खेलो इंडिया” विज़न को साकार करने की दिशा में सुसनेर से एक नई शुरुआत हुई है। रविवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद रोडमल नागर ने कहा कि –
“अब समय आ गया है जब हर बच्चा सिर्फ डॉक्टर-इंजीनियर या आईएएस-आईपीएस बनने का ही सपना न देखे, बल्कि खेल के मैदान में भी भारत का गौरव बढ़ाने वाला अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने की ओर कदम बढ़ाए।”

सांसद नागर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के माध्यम से प्रधानमंत्री का यह प्रयास है कि बच्चों के मन में खेल के बीज बोए जाएं और गांव-गांव से निकलने वाली प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि पंचायत से लेकर लोकसभा स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सुनिश्चित करें।

नागर ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं है बल्कि बच्चों और युवाओं के मानसिक व शारीरिक विकास, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का एक बड़ा अभियान है। उन्होंने प्रतिभागियों से अधिक से अधिक बच्चों का पंजीयन कराने की अपील की और बताया कि रजिस्ट्रेशन आगामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।


प्रशासनिक अधिकारियों ने किया ट्रैक पूजन
कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम सर्वेश यादव और एसडीओपी देवनारायण यादव ने ट्रैक पूजन कर खिलाड़ियों से परिचय एवं शुभकामनाओं के साथ की। एसडीओपी यादव ने कहा – “अब वो जमाना चला गया जब कहा जाता था खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। आज खिलाड़ी भी देश सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बन सकता है।”


कार्यक्रम में रहे प्रमुख अतिथि
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सकलेचा, पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, जिला महामंत्री रामेश्वर तेजरा, मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, डॉ. गजेन्द्र सिंह चंद्रावत सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, शिक्षा विभाग व खेल विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी और नागरिक मौजूद रहे। जानकारी बूथ अध्यक्ष दीपक जैन ने दी।


Related Articles

error: Content is protected !!