आगर मालवाइनोवेशन एण्ड यूदेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

सौर ऊर्जा :प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से उपभोक्ता बने आत्मनिर्भर, सोयतकलां में लगा जागरूकता शिविर

👉 “अब हर घर चमकेगा सूरज की रोशनी से – बिजली बिल होगा जीरो”

सौर ऊर्जा की किरणें अब उपभोक्ताओं के लिए बचत और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से जुड़े उपभोक्ता आज जीरो बिजली बिल का अनुभव कर रहे हैं। शासन की यह योजना न केवल आर्थिक लाभ दे रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी क्रांतिकारी कदम साबित हो रही है। सोयतकलां में आयोजित शिविर ने उपभोक्ताओं को इसी दिशा में जागरूक किया।”

जनमत जागरण @ सोयतकलां l. प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना उपभोक्ताओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही है। जिन घरों ने छत पर सोलर प्रोजेक्ट लगवाए हैं, उनके बिजली बिल आज शून्य (Zero) तक पहुंच चुके हैं। शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना हर उपभोक्ता को आत्मनिर्भर बनाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है। अब सरकार चाहती है कि और अधिक लोग इस योजना से जुड़कर ऊर्जा क्रांति का हिस्सा बनें।


📍 सोयतकलां में आयोजित शिविर

मंगलवार को सोयतकलां के मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कार्यालय में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करने हेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर के गणमान्य नागरिकों सहित दर्जनों उपभोक्ता उपस्थित रहे।


👥 अधिकारियों और विशेषज्ञों ने दी जानकारी

शिविर में विद्युत वितरण कंपनी के सुपरवाइजर पंकज वर्मा, लाइनमैन मनोज, वेंडर प्रवेश गुप्ता, भावेश वेदियां और राजेश कुमरावत ने उपभोक्ताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी और इसके लाभ बताए।


📝 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीयन

इस दौरान ज्यादा खपत वाले उपभोक्ता राजेश गुप्ता, गिरधर सोमानी, मुकेश जैन, मनीष जैन, विनोद गुप्ता, पवन गुप्ता, कमल गुप्ता, मोतीलाल बोहरा, अनिल निम्बार्क, राकेश गुप्ता, अमरसिंह ठेकेदार सहित कई नागरिकों ने योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया।


💰 योजना के प्रमुख लाभ

  • उपभोक्ताओं को 78,000 रुपये तक की सब्सिडी उपलब्ध।
  • शासन द्वारा लोन सुविधा, जिससे कम पूंजी में सोलर प्रोजेक्ट संभव।
  • अस्थायी कनेक्शन वाले किसानों को 90% सब्सिडी पर सौर पंप की सुविधा।
  • बिजली बिल में भारी बचत, कई उपभोक्ता पहले से ही जीरो बिल का लाभ ले रहे।
  • स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा।

📞 संपर्क करें ▪️ “अभी पंजीयन करें , योजना से जुड़े और बनें आत्मनिर्भर”

👉 यदि कोई उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए संपर्क करें:
8770210259


Related Articles

error: Content is protected !!