IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
इंदौरइनोवेशन एण्ड यूमध्यप्रदेशसंघ शाताब्दी वर्षस्पेशल रिपोर्ट

“संघ के शिशु स्वयंसेवकों का ‘नवसृजन’ कार्यक्रम 1 अप्रैल को इंदौर में, 150 शाखाएं होंगी शामिल”

“इंदौर में संघ का बड़ा आयोजन: शिशु स्वयंसेवक करेंगे सामूहिक शारीरिक और बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन”


✍️ इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक प्रेरणादायी और भावनात्मक दृश्य साकार होने जा रहा है, जहां देश के भविष्य—नन्हे शिशु स्वयंसेवक—संघ के मूल संस्कारों और अनुशासन का सामूहिक प्रदर्शन करेंगे।


जनमत जागरण @ इंदौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपने शताब्दी वर्ष को विशेष स्वरूप देने के लिए देशभर में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर विभाग की बाल शाखाओं से जुड़े 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के शिशु स्वयंसेवकों का भव्य “नवसृजन” कार्यक्रम दिनांक 01 अप्रैल 2026, बुधवार को सायं 6 बजे से फुटबॉल ग्राउंड, चिमनबाग मैदान पर आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में इंदौर विभाग के 36 नगर एवं खंडों से चयनित 150 से अधिक शाखाओं के शिशु स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान ये नन्हें स्वयंसेवक विभिन्न शारीरिक कौशल, समूह अनुशासन, खेल गतिविधियां एवं बौद्धिक कार्यक्रमों का सामूहिक प्रदर्शन कर संगठन की कार्यपद्धति का जीवंत परिचय देंगे।


विशेष उपस्थिति और मार्गदर्शन

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख श्री नागेन्द्र जी वशिष्ठ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और अपने प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण के मूल विचारों से अवगत कराएंगे।


संघ की परंपरा और मूल भाव

उल्लेखनीय है कि संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी ने संगठन की पहली शाखा छोटे-छोटे बालकों के साथ प्रारंभ की थी। यही बाल स्वयंसेवक आगे चलकर राष्ट्रव्यापी संगठन विस्तार के आधार बने। शताब्दी वर्ष में आयोजित यह “नवसृजन” कार्यक्रम उसी परंपरा को पुनः सशक्त रूप में स्थापित करने का एक सजीव प्रयास है।


संघ का यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभाव के बीज रोपने का एक सशक्त अभियान है—जहां नन्हे कदम, बड़े भविष्य की ओर अग्रसर होते दिखाई देंगे।

Related Articles

error: Content is protected !!