आगर मालवाक्राइम ब्रेकिंग न्यूजब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

छेड़छाड़ कांड में फिर उबाल: NH-552G पर चक्का जाम, अवैध मकान ग्राम पंचायत को सुपुर्द

🔴 देहरिया में डेढ़ घंटे हाईवे बंद, ग्रामीणों सहित विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता भी डटे रहेप्रशासन ने पंचनामा बनाकर भवन को किया सरकारी घोषित, तब जाकर खुला जाम

जनमत जागरण @ सोयतकलां से निकुंज कुमरावत।
नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। देहरिया गांव में दोपहर करीब 2 बजे नेशनल हाईवे 552G पर चक्का जाम कर दिया गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा , विहिप जिला मंत्री जितेश राठौड , बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।


🟥 कैसे बढ़ा मामला

बुधवार को एक नाबालिग बालिका अपनी सहेली के घर से लौट रही थी, तभी आरोपी अफरोज ने रास्ते में उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, 75(1)(i), 78(1)(i)(iii) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत मामला दर्ज किया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था।


🟥 प्रशासन बनाम आक्रोश

घटना के दिन प्रशासन ने आरोपी के मकान के पास बने अस्थायी निर्माण को हटा दिया था, लेकिन ग्रामीण पक्के मकान को भी अवैध बताते हुए उसे तोड़ने की मांग पर अड़े रहे। सोमवार को कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर सुसनेर एसडीएम, एसडीओपी देवनारायण यादव, थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा एवं तहसीलदार राजेश श्रीमाल सहित पुलिस व राजस्व अमला पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों से बातचीत की।


🟥 क्या हुआ फैसला

सोमवार को प्रशासनिक कार्रवाई के तहत भवन को सरकारी घोषित कर पटवारी हल्का क्रमांक 19, देहरिया (सोयत) के कार्यालय में परिवर्तित किया गया।

लंबी चर्चा के बाद प्रशासन ने विवादित मकान को तोड़ने के बजाय उसे सरकारी घोषित करते हुए ग्राम पंचायत के सुपुर्द करने का निर्णय लिया। मौके पर पंचनामा तैयार कर भवन को पंचायत को सौंप दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया और यातायात बहाल हुआ।


👉 डेढ़ घंटे बंद रहा NH-552G
👉 विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल
👉 पंचनामा बनाकर भवन पंचायत को सौंपा गया

“आक्रोश जब व्यवस्था के दरवाजे खटखटाता है, तो समाधान संवाद और संतुलन से ही निकलता है।”

Related Articles

error: Content is protected !!