अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवाआस्थामध्यप्रदेश

गौ सम्मान आव्हान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारी तेज

27 जुलाई को देशभर के 790 जिला केंद्रों पर सौंपे जाएंगे 15 करोड़ हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र

आगर जिले की गणेश गोशाला चिपिया में गोभक्तों की वृहद बैठक, संत गोपालानन्द सरस्वती ने किया जनजागरण का आह्वान

जनमत जागरण @ सुसनेर। गौ माता को “राष्ट्रमाता” का दर्जा दिलाने एवं देशभर में गौवध बंदी की मांग को लेकर चल रहे गौ सम्मान आव्हान अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को आगर जिले की गणेश गौशाला चिपिया में जिलेभर के गोभक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अभियान से जुड़े पदाधिकारियों की वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक ग्वाल संत गोपालानन्द सरस्वती के सानिध्य में सम्पन्न हुई, जिसमें अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।

बैठक के दौरान महिलाओं ने अपने हाथों पर गौ सम्मान आव्हान अभियान की मेहंदी रचाकर अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संदेश दिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने की प्रतिबद्धता जताई।

संत गोपालानन्द सरस्वती ने किया व्यापक जनजागरण का आव्हान

सुसनेर विश्राम गृह पहुंचे संत गोपालानन्द सरस्वती ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्राम अर्थव्यवस्था का आधार हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में संत समाज के नेतृत्व में जनजागरण अभियान चलाकर केंद्र सरकार से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने एवं गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर अधिकाधिक हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करें।

प्रथम चरण में सवा 5 करोड़ लोगों ने दिया समर्थन

अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल को देश की 5490 तहसीलों में प्रशासन को हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र सौंपे गए थे। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार लक्ष्य से अधिक करीब सवा 5 करोड़ लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।

अब अभियान के द्वितीय चरण में 27 जुलाई 2026 को देश के 790 जिला केंद्रों पर 15 करोड़ हस्ताक्षरों के साथ प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। इसे लेकर आयोजित बैठक में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। साथ ही प्रथम चरण की समीक्षा करते हुए तहसील प्रचारकों ने अपने अनुभव साझा किए।

विजय मंत्र के साथ निकलेगी संकीर्तन यात्रा

अभियान की सुसनेर तहसील प्रभारी वर्षा राठौर ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को अभियान कार्यालय से “जय राम, श्रीराम, जय-जय राम” विजय मंत्र के उद्घोष के साथ सवा घंटे की संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात जिला कलेक्टर को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में जिलेभर से आए गोभक्तों, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

Related Articles

error: Content is protected !!