आगर मालवामध्यप्रदेश

लघु उद्योग भारती द्वारा महिलाओं को राखी निर्माण के लिए लगाई एक दिवसीय कार्यशाला

जनमत जागरण न्यूज़ @सोयतकला

रविवार स्थानीय क्रमांक 04 स्थित अक्षपाद स्कूल में लघु उद्योग भारती के ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ एवं आर्थिक समूह मालवा प्रान्त द्वारा स्वसहायता समूह एवं लघु उद्योग भारती की स्थानीय महिला सदस्यों को राखी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव एवं ग्राम शिल्पी उद्यमी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक समीर मूंदड़ा एवं श्रीमती राधिका मूंदड़ा द्वारा राखी निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मूंदड़ा ने अपने उध्बोधन में कहा कि अपने सुसनेर की राखी अपने नगर में ही बिके और हमारा क्षेत्र का पैसा हमारे क्षेत्र में ही रहे जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना लोकल फॉर वोकल का पूरा होगा और यहां की महिलाओं को इसके माध्यम से रोजगार मिलेगा एवं वह आत्मनिर्भर बनकर आत्म निर्भर भारत का सपना भी पूरा करेगी। इस बार 30 हज़ार राखियां बनाकर बेचने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष राजेश जागीरदार ने की एवं विशेष अतिथि के रुओ सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, शैलेन्द्र सिंघई, लघु उद्योग भारती सचिव पीरूसिंह कांवल, लघु उद्योग भारती की महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती जयश्री सिंघई, स्व सहायता समूह जिला प्रभारी श्रीमती संतोष सतीश शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर जयराज शर्मा, प्रेमसिंह टेलर, मुकेशसिंह कांवल, अमित विश्वकर्मा, श्रीमती दिव्या राणा, श्रीमती सारिका देशमुख, पूर्व पार्षद श्रीमती कल्पना जितेंद्र सांवला, श्रीमती हेमा चौधरी, श्रीमती पिंकी जैन, श्रीमती सोनिका जैन, श्रीमती अलका यशवंत जैन, श्रीमती सीमा जैन सारँगयाखेड़ी, श्रीमती वंदना नागदिया आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र सिंघई ने अपनी शॉप पर लघु उद्योग भारती एवं स्व सहायता समूह की महिलाओ को राखी विक्रय हेतु स्वेच्छा से सहमति दी।
चित्र : प्रशिक्षण प्राप्त करती महिलाएं एवं दूसरे चित्र में मुख्य अतिथि श्री मूंदड़ा सम्बोधित करते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!