आगर मालवामध्यप्रदेश

आरएसएस की प्रभात शाखा के स्वयंसेवको ने किया हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण

जनमत जागरण न्यूज़@ सुसनेर

रविवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नवीन बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की डॉक्टर हेडगेवार प्रभात शाखा के स्वयंसेवको ने हरियाली अमावस्या के अवसर पर प्रातः साढे सात बजे स्कूल एवं तालाब के समीप महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर लोगो के उत्तम स्वास्थ स्वस्थ आक्सीजन एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु तुलसी, पीपल एवं नीम के पौधों का पौधारोपण कर इन्हें सुरक्षित रखने का प्रण किया। तथा इन पौधों की सुरक्षा के लिए टी गार्ड की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर प्रातः कालीन शाखा के स्वयंसेवक राजेश माली, विष्णु भावसार, भरत सोनी, जितेन्द्र श्रोत्रिय, बंसीलाल राठौर आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर में रविवार को हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करते स्वयंसेवक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!