आगर मालवामध्यप्रदेश

गणेशपुरा कोविड टीकाकरण शिविर का जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण 

जनमत जागरण न्यूज़@सुसनेर

समीपस्थ ग्राम पंचायत गणेशपुरा में कोविड का टीकाकरण शिविर लगाया गया। टीकाकरण शिविर का शुभारंभ दिनेश गोस्वामी ने माँ सरस्वती जी आदि के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी पराग पंथी द्वारा भी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीकाकरण केंद्र पर टीका लगवाने वालो में उत्साह नजर आया बरसते पानी में लोग खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

इस अवसर पर महिलाओ युवाओ ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और अपना टीकाकरण करवाया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सुसनेर पराग पंथी, प्रधान प्रतिनिधि गणेशपुरा निरंजन गोस्वामी, एएनएम कृष्णा मालवीय, सचिव बालचंद पाटीदार, वैक्सीनेशन ऑपरेटर घनश्याम पुष्पद, प्रसून गोयल, आशा कार्यकर्ता सुमित्रा मालवीय, आंगनवाडी कार्यकर्ता सुमित्रा वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गोस्वामी, पुरषोत्तम गिरी, दिनेश गोस्वामी, लोकेश गोस्वामी, विष्णु (मास्टर), शाहरुख मंसूरी सीएससी, घनश्याम राठौर, भेरूसिंह , महेश सेन, जगदीश गिरी, अखिलेश शर्मा, राजू दादा, लखन गिरी, इद्रीश मंसूरी, अलीहुसेन मंसूरी आदि समाजसेवी कार्यकर्ता एवम ममता बाई आंगनवाडी सहायिका और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!