आगर मालवामध्यप्रदेश

सोयत कला सल्याखेड़ी के बीच जमाल नाला बन रहा लोगों के लिए मुसीबत

बड़े-बड़े गड्ढे होने से हो रहा जान माल का नुकसान

जनमत जागरण न्यूज @सोयतकलां

मामला है इंदौर कोटा राजमार्ग पर पड़ने वाला सल्याखेड़ी सोयत कला के बीच जमाल नाले का जो लगातार क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते सड़क से 3 फीट ऊपर पानी बह रहा है जो लोगों की मुसीबत बना हुआ है पानी बहना ठीक है पर रोड के ऊपर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि बाइक सवार बाइक निकालते समय गिर कर घायल हो रहे हैं साथ ही मारुति वैन गामा बोलेरो आदि छोटे यातायात साधन कई घंटों तक नाले में पानी कम होने का इंतजार करते नजर आते हैं और कहीं अपनी जान को जोखिम में डालकर नाला पार करते हैं ऐसे ही आज बाइक सवार द्वारा नाला पार करते समय बीच रास्ते में ही बाइक में पानी घुस गया गाड़ी गड्ढे में गिरने की वजह से ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया बड़े-बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं 3 फीट पानी होने के बाद भी एक बाइक सवार महिला को पीछे बिठाकर नाला पार कर रहा था नाले में गड्ढे होने की वजह से महिला गिर गई गनीमत रही कि वहां पर लोग एकत्रित थे तो उठा लिया और बाइक को खींच लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था जिम्मेदारों द्वारा रोड की रिपेयरिंग के लिए कई बार डामरीकरण किया जाता है पर फिर भी 2 दिन नहीं होता है और इंदौर कोटा राजमार्ग के गड्ढों का हाल बेहाल हो जाता है वही सोयत कला से सुसनेर की ओर जा रही है सिटीजन बस अमरकोट की पहाड़ी इंदौर कोटा राजमार्ग पर रविवार शाम 5:00 बजे हो रहे बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पलटी मार गई गनीमत रही थी की कोई जनहानि नहीं हुई सिटीजन बस में लगभग 14 से 15 यात्री मौजूद थेयात्री बसें प्रतिदिन उबड़ खाबड़ मार्ग पर चलती है जिसके कारण आए दिन बसों में पाट टूट जाते हैं मार्ग पर आए दिन दुर्घटना घटित होती रहती है जिसमें कई परिवारों ने अपने सदस्यों को खो दिया है फिर भी जिम्मेदार देख कर अनदेखा कर रहे हैं कई सालों से परेशानी बना नाला अगर नाले पर सीसी रोड हो जाता तो आज क्षेत्र की जनता और निकल रहे राहगीरों को परेशानी नहीं होती पर जिम्मेदारों को इससे कोई लेना-देना नहीं है जनता मरे तो मरे अब देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या जिम्मेदार इस जमाल नाले पर हो रहे गड्ढों पर ध्यान देगा या फिर ऐसे ही देख कर अनदेखा कर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!