जिले में टैलेंट सर्च कार्यक्रम शीघ्र होगा आयोजित प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिये सुनहरा अवसर
जनमत जागरण न्यूज़@आगरमालवा
मध्यप्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न खेल अकादमियों में प्रवेष के लिये खिलाड़ियो का टैलेंट सर्च कार्यक्रम शीघ्र जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी बालक एवं बालिका जिनकी उम्र 12 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष से कम हो ऐसे खिलाड़ी बेडमिंटन, कराते, हॉकी, एथलेटिक्स, वाटर स्पोटर्स, कुष्ती, षूटिंग, घुडसवारी, ट्रायथलॉन, तीरंदाजी, योग एवं मलखंभ जैसे खेलों में ट्रायल देकर अकादमी में चयन पाने का अवसर प्राप्त कर सकते है।
खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयन प्रक्रिया सर्वप्रथम जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। जिसमें खिलाड़ियों की लंबाई, वजन एवं शारीरिक दक्षता टेस्ट किया जाएगा। इसके उपरांत जिले से चयनित होने पर संभाग एवं राज्य स्तर पर चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।खिलाड़ी सीधे अपना ऑनलाईन पंजीयन संचालनालय द्वारा प्रदाय लिंक https://dsywmp.gov.in/TalentSearch के माध्यम से एवं विभाग की वेबसाईड www.dsywmp.gov.in से सकते है। जिन खिलाड़ी का रजिस्टर्ड पंजीयन 18 अगस्त तक होगा वही खिलाड़ी टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। अधिक जानकारी के लिये जिला खेल प्रषिक्षक श्री पवन उचाडिया मोबा. 88715-14715 पर संपर्क कर सकते है।



