मध्यप्रदेशशाजापुर
कुए में डूबने से युवती की मौत
जनमत जागरण न्यूज़@शाजापुर
बकरी के लिए चारा लेने गई युवती का खेत पर बने कुए में शव तैरता मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमलता मालवीय पति सुनील 25 वर्ष निवासी गलखेड़ी, हालमुकाम ग्राम लोहरवास मंगलवार को जंगल में बकरियों के लिए चारा लेने के लिए गई थी। घंटों बाद भी जब प्रेमलता घर नही लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी और वे उसे ढूंढने निकल पड़े। इस दौरान युवती की चप्पल गांव के रामदयाल के कुए के समीप पड़ी दिखाई दी। देखी। शंका होने पर परिजनों ने कुए में तलाश किया तो युवती उसमें मृत मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।



