मध्यप्रदेशशाजापुर

अवैध रूप से काटी जा रही राशि के विरोध में ऑउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

जनमत जागरण न्यूज़@शाजापुर

बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन से अवैध रूप से काटी जा रही राशि के विरोध में अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि आउटसोर्स कर्मचारियों का विगत अप्रैल 2021 से जुलाइ 2021 वेतन से अवैधानिक कटौत्रा किया जा रहा है। साथ ही माह अप्रैल में विलंब से वेतन भुगतान किया गया जिसमें भी टेण्डर एवं कलेक्टर रेट के अनुसार में ओरियन सिक्योरिटी सर्विसेस नई दिल्ली द्वारा वेतन का भुगतान नहीं किया गया और पूर्ण भुगतान न करते हुए बची हुई राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। वहीं माह में प्रत्येक कर्मचारी के बीमे के नाम पर 350 रुपए की कटौती की जा रही है जिसका कोई भी प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा है। ओरियन सिक्योरिटी सर्विसेस नई दिल्ली द्वारा माह मई 2021 में भी विलंब से भुगतान किया गया और पूर्ण भुगतान न करते हुए शेष राशि को अब तक नही दिया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक कर्मचारी के बीमे के नाम पर कंपनी द्वारा 350 एवं कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों से 800, 1300 रुपए की अवैधानिक राशि काटी जा रही है। ओरियन सिक्योरिटी सर्विसेस द्वारा बीमें के नाम पर अवैधानिक काटी गई राशि के बाद भी संभागीय कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी महेश अग्रवाल की मृत्यु होने पर उसके परिवार को बीमा राशि नही दी गई। इसी तरह 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मझानिया पर पदस्थ महेन्द्रसिंह राठौड़ ग्रीड आपरेटर का ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर संबंधित को अवगत कराने के उपरान्त भी कोई क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन में बीमे के नाम पर काटी गई राशि तुरंत ही दिलाए जाने और समय पर वेतन दिए जाने की मांग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!