करंट लगने से दो भैंस की मौत
जनमत जागरण न्यूज@ सोयतकला
गुरुवार को प्रातः 11:00 माचलपुर तिराहे पर करंट लगने से 2 भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भैंस मालिक बाल बाल बच गए
सूचना मिलते कनिष्ठ अभियंता भरत शाह बिजली कर्मचारी व समाजसेवी मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का जायजा लिया। भैंस मालिक अनिल सेन पिता बालचंद सेन ने बताया कि रोज की तरह भैंसों को चराने के लिए ले जा रहे थे तभी माचलपुर तिराहे पर लगे बिजली के खंभे से टंकी के आसपास पहले से ही करंट फैल रहा था जैसे ही पानी पीने के लिए भैंस आगे बढ़ी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया, खंबे से छूने के बाद दोनों भेसो की मौके पर ही मौत हो गई, लोग उसे बचा पाते इससे पहले ही दोनों भैंसों ने दम तोड़ दिया , लोगों ने बिजली विभाग को फोन करके बिजली को बंद करवाया वहीं आनन-फानन में बिजली को ठीक कराया ताकि अन्य लोग करंट के चपेट में न आ जाए |



