IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

नलखेड़ा की लखुंदर नदी की पुल से लगाई विवाहित महिला ने छलाँग

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

शनिवार को दोपहर में नलखेड़ा-आमला रोड़ पर बनी पुलिया से एक विवाहित महिला ने लखुंदर नदी में छलांग लगा दी जिसके बाद अब पुलिस व SDRF की टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाकर महिला की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम के साथ थाना प्रभारी अनिल पुरोहित भी शामिल है लेकिन अभी तक महिला का शव बरामद नही किया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला के आत्महत्या करने के उद्देश्य से नदी में कूदने की आशंका व्यक्त की है।पुलिस को पुलिया पर से आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज मिले है जिसके अनुसार महिला का नाम रामकला पति घनश्याम निवासी रामगंज मंडी बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *