IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस हर्षाल्लास एवं उत्साह से मनाया जाएगा ,मुख्य समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

जनमत जागरण न्यूज़@ आगर मालवा

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षाल्लास एवं उत्साह से मनाया जाएगा। पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित 15 अगस्त 2021 का मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा ध्वजारोहण कर, संयुक्त परेड की सलामी लेंगे एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेष की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 09ः00 बजे से मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह पल प्रतिपल कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में प्रातः 08ः58 पर मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन होगा। मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 09ः00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं सामूहिक राष्ट्रगान होगा। मुख्य अतिथि, प्रातः 09ः05 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे तथा प्रातः 09ः15 बजे मुख्यमंत्रीजी का प्रदेष की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रातः 09ः40 बजे परेड सलामी एवं मार्चपास्ट तथा प्रातः 09ः55 बजे मध्यप्रदेष गान का गायन होगा। प्रातः 10ः15 बजे पुरस्कार वितरण एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *