आगर मालवामध्यप्रदेश
आरएसएस ने मनाया बेघरबार लोगो के बीच मे जाकर स्वंतत्रता दिवस का पर्व
जनमत जागरण न्यूज @ सुसनेर
स्थानीय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवको ने 15 अगस्त स्वंतत्रता दिवस के अबसर पर बस स्टैंड के समीप रहने वाले गारुलिया लौहार बेघरबार गरीब परिवारों की महाराणा प्रताप बस्ती में जाकर रविवार को प्रातः 9 बजे स्वाधीनता दिवस का पर्व मनाया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता कार्यक्रम के निमित्त उक्त बस्ती में झंडा वंदन कर राष्ट्रगान गाया गया। तथा मिठाई वितरित की गई। झंडावंदन एवं राष्ट्रगान के बाद आरएसएस के स्वयंसेवक दिनेश जैन स्वाधीनता दिवस एवं सामाजिक समरसता विषय पर बौद्धिक दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में बेघरबार परिवारों की महिलाओं, बच्चों एवं लोगो ने भाग लिया। एवं अपनी बस्ती में पहली बार उनके स्वयं के द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस पर झंडावंदन कर सभी ने खुशी महसूस की।



