आगर मालवामध्यप्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव- फिट इंडिया के लिए दौड़े युवा

नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिलास्तरीय फ्रिडम रन का हुआ आयोजन

जनमत जागरण न्यूज @आगर मालवा

आगर मालवा। शनिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन शाजापुर द्वारा विजय स्तंभ से कंपनी गार्डन तक जिलास्तरीय फ्रीडम रन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला स्वास्थ्य अधिकारी एस एस मालवीय, जिला खेल अधिकारी बी एल बिसावत एवं विशेष अतिथि टीवी अभिनेता विष्णु भावसार, जिला रोजगार अधिकारी संजीव पाटील , जिला शिक्षा अधिकारी डीडी अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने की।कार्यक्रम के आरंभ अतिथियों ने विजय स्तंभ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर , फिट इंडिया के फिट रहने की शपथ ली। मुख्य अतिथि एस एस मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर फ्रिडम रन रैली को रवाना किया। रैली में सहभागिता करने वाले सौ से भी अधिक युवाओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा टी शर्ट वितरित की गई।

रैली समापन स्थल कंपनी गार्डन में युवाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीएमएचओ एस एस मालवीय ने कहा कि भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत तरह तरह कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। हमें प्रतिदिन कम से कम दस मिनिट या जब तक पसीना ना आए तब तक दौडना चाहिए जिससे कि आप स्वस्थ एवं फिट रहे। कार्यक्रम में केंद्र के जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत 13अगस्त से 2अक्टुम्बर आगामी जिले के चिन्हीत युवा मंडलों द्वारा 75 गांवों में फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र द्वारा देशहित में अपना विशेष योगदान देने वाले भुतपुर्व सैनानी, खिलाड़ी, डाक्टर, पुलिसकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को जिला रोजगार अधिकारी संजीव पाटील, टीवी अभिनेता सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, खेल अधिकारी अनिल पाटीदार, जिला खेल प्रशिक्षक पवन उचाडिया , कराटे खेल प्रशिक्षक शरद मंडलोई आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन सारथी युवा मंडल अध्यक्ष जगदीश परमार ने किया तथा आभार एनवायवी सुनील पाटीदार ने माना। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर खेल विभाग के महेश पाटीदार, रैमसिह चौहान, एनवायवी श्रवण कुमार, देवेन्द्र पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!