स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व मुख्यमंत्रीजी के संदेश का वाचन किया।

जनमत जागरण न्यूज़ आगर मालवा
जिले में 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा, हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री अवधेष शर्मा ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली।

मुख्य अतिथि ने पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के साथ खुली जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमॉण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा शांति के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारे नीले आकाश में छोडे़ गए। इस दौरान प्लाटुन जवानों द्वारा हर्ष फायर किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा स्वतंत्रता दिवस अमर रहे का जयघोष किया।
समारोह में जिला पुलिस बल के दो दल, एएसएफ, होमगार्ड की प्लाटुन एवं नील कंठेश्वर स्कूल की बैंड पार्टी ने परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्याम झरबडे एवं टूआईसी एसआई सुबेदार जगदीश के नेतृत्व आकर्षक मार्चपास्ट करते हुए मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा जिले के शहीद लांस नायक श्री जगदीश सिंह राठौर की धर्मपत्नि श्रीमती नंदकुंवर बाई का मंच से शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका अभिलाषा श्रीवास्तव द्वारा ‘‘मध्यप्रदेश गान’’ की प्रस्तुती दी गई।
पुरस्कार वितरण
समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत करने पर जिला पुलिस बल को प्रथम एवं जिला होमगार्ड बल को द्वितीय पुरस्कार तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस के द्वितीय दल का प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अव्वल स्थान प्राप्त करने वाली प्लाटुनों एवं बैंड पार्टी को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की।
मुख्य समारोह में विधायक विपीन वानखेड़े , पूर्व विधायक गोपाल परमार, गोविंद सिंह बरखेड़ी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डीएस रणदा, अपर कलेक्टर अषफाक अली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया, संयुक्त कलेक्टर अवधेष कुमार शर्मा, एसडीएम राजेन्द्र सिंह रघुवंषी, जनप्रतिनिधि बंटी ऊंटवाल, देवकरण गुर्जर, अजय जैन मारूबर्डिया, मयंक राजपूत,सतीश शास्त्री, करणसिंह यादव, कैलाश कुंभकार, प्रेम यादव, कैलाश कक्का, अनिल मंडावरा, ओम मालवीय, अशोक प्रजापत, जगदीश गवली मंचासीन रहे।
समारोह में गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक0 शिक्षिका तथा अधिकारी मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन एमपी एग्रो प्रबंधक ओपी विजयवर्गीय व सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग रीना शर्मा द्वारा किया गया।



