IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पर कलेक्टर श्री शर्मा ने किया ध्वजारोहण

जनमत जागरण न्यूज़ आगर मालवा

आगर-मालवा जिले में आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। सभी शासकीय, अर्द्धषासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालय प्रमुख एवं संस्था प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम कोविड-19 के दृष्टिगत शासन के जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित किए गए।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा द्वारा कलेक्टर कार्यालय संयुक्त भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। कलेक्टर द्वारा उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अषफाक अली, संयुक्त कलेक्टर अवधेष कुमार शर्मा, एवं कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपी ने किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा अधिकारी-कर्मचारी द्वारा सामूहिक राष्ट्रीय गान गाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *