स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि पर 101 पौधों का रोपण
जनमत जागरण न्यूज़ @आगर मालवा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील बड़ौद की उप तहसील झोंटा के नवनिर्मित भवन परिसर एवं परिसर के बहार अतिक्रमण से मुक्त कराई गई लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजेंद्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में 101 पौधों का रोपण किया गया। इस कार्य में अनुविभागीय अधिकारी सहित अधीक्षक भू अभिलेख राजेश सरवटे, तहसीलदार बड़ोद अनिल कुशवाह, नायब तहसीलदार जयप्रकाश गौतम, प्रवाचक मुरारी लाल शर्मा, पटवारीगण व अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों तथा ग्राम पंचायत झोंटा के सरपंच प्रतिनिधि द्वारा आम, जामुन,बहेड़ा, शीशम, बहेडा, चिरोल, करंज, बांस, आंवला, पाम, सेमल सहित अन्य खुशबूदार एवं फलदार पौधों की अन्य प्रजातियों का रोपण किया गया।
विदित हो कि पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एवं जिला प्रशासन के अतिक्रमण हटाने की मुहिम के अंतर्गत झोंटा उप तहसील हेतु सुरक्षित भूमि से लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर अन्य व्यक्तियों का अवैध कब्जा होने से, समझाईष देकर हटवाकर एवं सीमांकर करवाकर जन सहयोग से ट्रेंच एवं तार फेंसिंग करवा लिया गया था। जिस पर पूर्व से संपूर्ण तैयारी के उपरांत स्वतंत्र दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया।



