नेहरू युवा केन्द्र ने किया लोकतंत्र सेनानी, भूतपूर्व सैनिक और समाजसेवियों का सम्मान
जनमत जागरण न्यूज @ सुसनेर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं केंद्रीय युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश मे मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार की शाम को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में नगर के लोकतंत्र सेनानियों, भूतपूर्व सैनिकों एवं समाजसेवियों का सम्मान नवीन बस स्टैंड स्थित सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार के निवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, विशेष अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, एवं जिला मंत्री अर्चना जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा कार्यकर्ताओं के संघर्षों का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने मीसाबंदी के रूप में 19 महीने जेल में रहकर ओर तत्कालीन सरकार के अत्याचार सहन करते हुए इस पार्टी को जिंदा रखा है। इस सत्ता को सस्ते में नही जाने दे। नए कार्यकर्ता पुराने कार्यकर्ताओ के संघर्ष को स्मरण कर सबको एक सूत्र में साथ लेकर चले। क्योंकि भाजपा सिर्फ राजनैतिक दल नही यह एक विचार धारा है। जिसको कोई समाप्त नही कर सकता है। सभी लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष के अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानी पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, वरिष्ठ मीसाबंदी रतनसिंह परमार एवं पारसमल जैन कबाड़ी, भूतपूर्व सैनिक सीताराम परमार, डॉक्टर धीरेंद्र पांडे, सहित सामजसेवी कैलाशनारायण बजाज, टेकचंद गेहलोत, राजेश जागीरदार, श्रीमती अर्चना जोशी, डॉक्टर मोहनलाल सोनी, डॉक्टर सौरभ जैन व पत्रकार दीपक जैन का कुमकुम तिलक लगाकर पुष्प हार व साफी पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पीरूलाल गोहाटिया, युगलकिशोर परमार, ज्योत्सना नागदिया, राधेश्याम सूर्यवंशी, नगर परिषद उपाध्यक्ष अभय जैन आदि उपस्थित थे। संचालन विष्णु भावसार ने किया एवं आभार नेहरू युवा केन्द्र के ब्लाक समन्वयक जगदीश परमार ने माना।



